बीकानेर- गंगाशहर में ठग गिरोह सक्रिय, धार्मिक स्थलों के पास महिलाओं से जेवर पार

बीकानेर- गंगाशहर में ठग गिरोह सक्रिय: धार्मिक स्थलों के पास महिलाओं से जेवर पार
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

BNS की धाराओं में FIR दर्ज, भाजपा नेताओं ने SP को लिखा चिंताजनक पत्र

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 8 अगस्त। शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र और धार्मिक स्थलों के आसपास राह चलती महिलाओं को बातों के जाल में फंसाकर सोने-चांदी के आभूषण पार करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय हो गया है। हाल ही में दो अज्ञात युवकों द्वारा एक महिला को झांसा देकर आभूषणों से भरा बैग लेकर फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4),3(5) (छल/ठगी) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

pop ronak

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेरापंथ भवन से प्रवचन के बाद अपने घर की तरफ पैदल जा रही सेठिया परिवार की महिला को रास्ते में दो युवकों ने लगभग 10 से 10.30 बजे के समय रोककर धार्मिक व आध्यात्मिक बातों का झांसा दिया। आरोपियों ने महिला से कहा कि अपनी सोने की चेन और अंगूठी उतारकर बैग में रख लें और 31 कदम ‘जय जिनेंद्र’ बोलते हुए आगे चलें। शातिर ठगों ने महिला को विश्वास दिलाया कि पास में धातु होने से दर्शन का लाभ नहीं मिलेगा, इसलिए बैग नीचे रखना होगा। महिला जैसे ही बैग नीचे रखकर आगे बढ़ी, बदमाश गहनों से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए। पीड़िता तेरापंथ भवन के ट्रस्टी की बहन श्रीमती केशर देवी पत्नी निर्मल कुमार सेठिया 65 वर्ष निवासी इन्द्राचौक गंगाशहर है।

मुड़कर देखने पर जब तक पीड़िता को ठगी का अहसास हुआ, आरोपी गायब हो चुके थे। काफी खोजबीन के बाद पीड़िता ने गंगाशहर थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई और FIR दर्ज कराई। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक (SP) से मुलाकात कर धार्मिक स्थलों के आसपास हो रही इन घटनाओं की हकीकत से अवगत कराया।

भाजपा नेताओं ने SP को पत्र सौंप जताई चिंता
प्रदेश में अपनी ही सरकार के कार्यकाल के दौरान शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों और आमजन में पनप रहे भय के माहौल को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने गहरी चिंता व्यक्त की है। भाजपा के स्थानीय वरिष्ठ नेताओं ने पुलिस अधीक्षक को एक चिंताजनक पत्र सौंपकर शहर में सक्रिय असामाजिक तत्वों और बदमाशों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है।

पत्र के माध्यम से भाजपा नेताओं ने अवगत कराया कि शहर के अलग-अलग इलाकों और धार्मिक स्थलों के आसपास ठगी, चोरी व लूटपाट की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे आम नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। भाजपा नेताओं ने संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाने और फरार बदमाशों को जल्द सलाखों के पीछे भेजने की मांग की है।

पुलिस की जांच और दबिश जारी
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में टीमों को अलर्ट मोड पर रखा है। गंगाशहर थाना पुलिस BNS की धाराओं में मामला दर्ज कर क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि संदिग्धों की पहचान कर जल्द ही इस ठग गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *