बीकानेर के सरकारी समाचार

बीकानेर के सरकारी समाचार
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

विधायक जेठानंद व्यास ने विधायक निधि से प्रदान की स्कूटी

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

दिव्यांग आरती को कार्यस्थल तक आने-जाने में होगी सहूलियत

pop ronak

बीकानेर, 13 जून। बीकानेर (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र के विधायक जेठानंद व्यास ने भीनासर की आरती मारू को शनिवार को विधायक निधि से स्कूटी प्रदान की। इस पर 1.10 लाख रुपए व्यय हुए हैं।

विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की अगुवाई में राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के तहत दिव्यांगजनों को स्कूटियां प्रदान की जा रही हैं। इस योजना की पात्रता नहीं रखने वालों को विधायक निधि से स्कूटी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि आरती मारू, एक फाइनेंस कंपनी में काम करती है। स्कूटी से उसे कार्य स्थल पर आने-जाने में सहूलियत होगी तथा उसे इसके लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि अब तक विधायक निधि से 10 दिव्यांगों को स्कूटियां प्रदान की जा चुकी है। भविष्य में भी जरूरतमंद युवाओं को उनके कार्यस्थल अथवा शैक्षणिक स्थल तक आने-जाने के लिए स्कूटी दी जाएगी।

आरती ने इसके लिए इसके लिए विधायक का आभार जताया और कहा कि एक ओर राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री की अगुवाई में महिला सशक्तिकरण की दिशा में उल्लखेनीय कार्य किया जा रहा है। वहीं विधायक की यह पहल उसके लिए राहत लाई है। उसने कहा कि अब वह आराम से और बिना किसी की मदद के अपने कार्यालय तक आ-जा सकेगी।

इस दौरान जेपी व्यास, किशन चौधरी, आशा आचार्य, त्रिलोक नारायण पुरोहित, राम रतन धारणिया, ओम कुमावत, शिव शंकर सोनी, सुनील दत्त, मालचंद सुथार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
========
ग्रामीण सेवा शिविर-2026ः सोमवार को विभिन्न स्थानों पर होगा शिविरों का आयोजन

बीकानेर, 13 जून। ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत सोमवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) श्री उम्मेद सिंह रतनू ने बताया कि 15 जून को बीकानेर के डांडूसर और रामसर, लूणकरणसर के कांकड़वाला और भीखनेरा, श्रीडूंगरगढ़ के बाना और पुंदलसर, कोलायत-हदां के खारी चारनाण और गंगापुरा, बज्जू के राववाला, पूगल के करणीसर भाटियान, छत्तरगढ़ के 1 केएम और सामरदा तथा नोखा-जसरासर के सिंजगुरु और किसनासर में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
=====
रविवार को आएंगे केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

बीकानेर, 13 जून। केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल रविवार प्रातः 7.20 बजे बीकानेर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। श्री मेघवाल प्रातः 10 और सायं 4 बजे प्रबुद्ध जन सम्मेलन में शिरकत करेंगे। वहीं दोपहर 12 बजे कक्कू स्थित अराईज स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह में भागीदारी निभाएंगे। श्री मेघवाल बीकानेर में विभिन्न बैठकों और कार्यक्रमों में भागीदारी निभाने के पश्चात् रात्रि 10.20 बजे रेल मार्ग से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
=====
निजी सहायक द्वितीय/स्टेनोग्राफर भर्ती-2024 के दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल जारी करने पर शिक्षा निदेशक का जताया आभार

बीकानेर, 13 जून। निजी सहायक द्वितीय/स्टेनोग्राफर भर्ती-2024 के अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) हेतु शेड्यूल जारी किए जाने पर राजस्थान स्टेट निजी सहायक संवर्ग संघ, बीकानेर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए निदेशक, माध्यमिक शिक्षा सीताराम जाट का आभार व्यक्त किया है।

अध्यक्ष शिव कुमार व्यास, संरक्षक घनश्याम स्वामी, सचिव अर्जुन नाथ सिद्ध तथा वरिष्ठ निजी सचिव पवन कुमार मोदी ने संयुक्त रूप से जारी वक्तव्य में कहा कि निदेशक के सकारात्मक सहयोग, संवेदनशील कार्यशैली एवं तत्परता के परिणामस्वरूप अभ्यर्थियों की लंबे समय से लंबित मांग पूरी हो सकी है। इससे भर्ती प्रक्रिया को गति मिलेगी तथा अभ्यर्थियों में उत्साह और विश्वास का वातावरण बना है।

उन्होंने कहा कि दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम जारी होने से भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों का मार्ग प्रशस्त हुआ है, जिससे पात्र अभ्यर्थियों को शीघ्र नियुक्ति मिलने की उम्मीद बढ़ी है। संघ ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए निदेशक का पुनः आभार व्यक्त करते हुए भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने की अपेक्षा जताई। इस अवसर पर स्टाफ ऑफिसर डॉ. अशोक कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे।
======

12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के, दूसरे दिन भी लोगों ने देखी प्रदर्शनी

बीकानेर, 13 जून। केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं पर आधारित ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के’ विषयक प्रदर्शनी का शनिवार को भी बड़ी संख्या में लोगों ने अवलोकन किया। जिला प्रशासन तथा सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान् में आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी के दूसरे दिन राजकीय सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय के विद्यार्थियों, स्काउट कैडेट्स सहित आमजन ने इसका अवलोकन किया। जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक हरि शंकर आचार्य ने बताया कि प्रदर्शनी में लगभग 100 बैनर्स के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किए गए कार्यों और उपलब्धियों को दर्शाया गया है। इनमें सड़क एवं विद्युत तंत्र सुदृढ़ीकरण, दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेलवे ब्रिज, सुमद्र पर बने अटल सेतु, वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की शुरूआत, हर घर सूर्यघर योजना सहित स्पेश टेक्नॉलोजी विकास से जुड़े बिंदुओं को दर्शाया गया है। वहीं राजय सरकार द्वारा युवाओं को दी गई 1.25 लाख सरकारी नौकरियों, पहली बार जारी भर्ती कलैण्डर, 13.81 लाख बालिकाओं को साइकिल तथा 45 हजार से अधिक बेटियों को स्कूटियां प्रदान करने सहित गत ढाई वर्षों में दर्ज उपलब्धियों को संकलित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी रविवार को प्रातः 10 से सायं 6 बजे तक आमजन के अवलोकनार्थ खुली रहेगी।
===============

sesumo school
sjps