बीकानेर के सरकारी समाचार

बीकानेर के सरकारी समाचार
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • ग्रामीण सेवा शिविर: वृद्ध को मिली पेंशन की सौगात

बीकानेर, 30 जून । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में संचालित ‘ग्रामीण सेवा शिविर 2026’ आमजन के लिए संबल बन रहे हैं। ग्राम पंचायत रायसर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में भी यह देखने को मिला। जब रायसर निवासी लक्ष्मणराम (59 वर्ष) सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित समस्या लेकर शिविर में पहुंचे। लंबे समय से लंबित प्रक्रिया के कारण वे योजना के लाभ से वंचित थे। तहसीलदार चंद्रशेखर टांक को जैसे ही समस्या से अवगत कराया गया, उन्होंने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए फर्स्ट लेवल अनुमोदन हाथोंहाथ प्रदान किया। इसके बाद संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर सेकंड लेवल अनुमोदन भी मौके पर ही करवाया गया, जिससे लाभार्थी को उसी समय मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना का लाभ मिल सका।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पेंशन स्वीकृति की सूचना मिलते ही लक्ष्मणराम के चेहरे पर खुशी झलक उठी। उन्होंने कहा कि जिस कार्य के लिए कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ सकते थे, वह ग्रामीण सेवा शिविर में कुछ ही समय में पूरा हो गया। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, जिला प्रशासन एवं शिविर में उपस्थित अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अब वास्तव में अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है।
=====
ग्रामीण सेवा शिविर-2026- बुधवार को विभिन्न स्थानों पर होगा शिविरों का आयोजन

pop ronak

बीकानेर, 30 जून। ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत बुधवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) उम्मेद सिंह रतनू ने बताया कि 1 जुलाई को बीकानेर के मालासर और मोलानिया, लूणकरणसर के भाडेरां और उदाणा, श्रीडूंगरगढ़ के ऊपनी और कल्याणसर नया, कोलायत-हदां के टोकला और नोखड़ा, बज्जू के सेवड़ा, पूगल के कुम्हारवाला, छत्तरगढ़ के खारवाली, खाजूवाला के 22 केवाईडी तथा नोखा के रासीसर पुरोहितान, रातड़िया, अ‌‌णखीसर और बिलनियासर में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
=======
ग्रामीण सेवा शिविर : मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा का मिला लाभ

बीकानेर, 30 जून। केसरदेसर जाटान में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान उपखण्ड अधिकारी सुश्री महिमा कसाना के मार्गदर्शन में पशुपालन विभाग द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाया गया।

शिविर में श्रीमती राधा देवी, पत्नी बाबूलाल जाट को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना का लाभ प्रदान किया गया। इस योजना के माध्यम से पशु की आकस्मिक मृत्यु अथवा दुर्घटना की स्थिति में 40 हजार रुपए तक की आर्थिक सहायता का प्रावधान है, जिससे पशुपालकों को आर्थिक सुरक्षा प्राप्त होती है।

इस लाभ से राधा देवी के परिवार में सुरक्षा और विश्वास की भावना बढ़ी तथा उन्होंने राज्य सरकार और पशुपालन विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से अनेक पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाकर ग्रामीणों के जीवन को अधिक सुरक्षित एवं सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया गया।
==========
जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने केंद्रीय कारागृह का किया औचक निरीक्षण

बीकानेर, 30 जून। जिला कलक्टर निशान्त जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने मंगलवार को केंद्रीय कारागृह का औचक निरीक्षण किया तथा यहां की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने मुख्य प्रवेश द्वार की सुरक्षा व्यवस्था तथा यहां स्थापित सुरक्षा उपकरणों का अवलोकन किया। इसके बाद जेल डिस्पेंसरी का निरीक्षण कर भर्ती बंदियों के उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। डिस्पेंसरी में उपलब्ध एक्स-रे कक्ष, प्रयोगशाला (लेबोरेट्री), डेंटल कक्ष, डीडीसी कक्ष सहित विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली।

उन्होंने वार्ड का निरीक्षण किया। यहां सिविल कारावास, लाचार, वृद्ध, सामान्य सजा तथा मानसिक रोगी बंदियों को रखा गया है। निरीक्षण के दौरान बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने बंदियों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता को परखा। यह निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गई। इस दौरान जेल अधीक्षक डॉ. अभिषेक शर्मा, कारापाल सूरज सोनी तथा उप कारापाल देवांक शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
=====
राजस्थान समान नागरिक संहिता प्रारूप समिति सदस्य डाॅ. शुचि चौहान करेंगी संभाग स्तरीय जनसुनवाई

बीकानेर विकास प्राधिकरण सभागार में होगी जनसुनवाई, जिलावार कार्यक्रम निर्धारित

बीकानेर, 30 जून। राजस्थान समान नागरिक संहिता-2026 (यूसीसी) के प्रारूप समिति की सदस्य डाॅ. शुचि चौहान बीकानेर संभाग मुख्यालय के दो दिवसीय दौरे पर आएंगी तथा जिला वार जनसुनवाई करेंगी।

संभागीय आयुक्त विश्राम मीना ने बताया कि डाॅ. चौहान 2 जुलाई को प्रातः 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक बीकानेर विकास प्राधिकरण सभागार में बीकानेर संभाग स्तर की जनसुनवाई करेंगी। इस दौरान जिले के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक, समस्त धर्मों के प्रतिनिधि, सामाजिक विज्ञान एवं विधि पृष्ठभूमि वाले शिक्षाविद्, विधिवेत्ता, गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि तथा विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। वहीं संभाग के अन्य जिलों के सहभागी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़ेंगे।

इसके बाद दोपहर 2 से 3.30 बजे तक बीकानेर तथा दोपहर 3.30 से सायं 5.30 बजे तक श्रीगंगानगर जिले की जनसुनवाई होगी। श्रीगंगानगर की जनसुनवाई वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से होगी। इसी श्रृंखला में 3 जुलाई को प्रातः 10 से प्रातः 11.15 बजे तक हनुमागनढ़ तथा दोपहर 11.15 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चूरू जिले की जनसुनवाई भी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से होगी।

जिला कलक्टर निशान्त जैन ने दो दिवसीय कार्यक्रम के मद्देनजर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। जनसुनवाई के दौरान आमजन अपनी अभ्यर्थना प्रस्तुत कर सकेंगे। जो व्यक्ति जनसुनवाई में उपस्थित नहीं होसकते हैं, वे संबंधित उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में 10 जुलाई तक अपनी अभ्यर्थना दे सकेंगे। सभी दस्तावेजों का संधारण करते हुए राजस्थान समान नागरिक संहिता-2026 की प्रारूप समिति को उपलब्ध करवाया जाएगा।
=======
शहरी सेवा शिविर : बीकानेर विकास प्राधिकरण कार्यालय में आयोजित हुआ कैंप

बीकानेर, 30 जून। बीकानेर विकास प्रधिकरण कार्यालय परिसर में मंगलवार को आयोजित शहरी सेवा शिविर के दौरान बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त सिद्धार्थ पलानीचामी और सचिव हेमेन्द्र नागर ने आमजन से संवाद किया। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को आमजन से प्राप्त होने वाले परिवादों का यथाशीघ्र निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।

प्राधिकरण सचिव ने प्रत्येक काउन्टर का निरीक्षण किया और परिवादों के निस्तारण की स्थिति जानी। जोन उपायुक्त कुणाल राहड़ एवं ऋषि सुधांशु पाण्डे, तहसीलदार श्रीमती आकांक्षा गोदारा, अतिरिक्त मुख्य नगर नियोजक पुनीत शर्मा, सहायक नगर नियोजक अर्पित मोदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

निस्तारित प्रकरणों की संख्या

शिविर के दौरान कृषि भूमि पर बसी स्वीकृत योजनाओं के पट्टे के 30, प्राधिकरण की स्वयं की योजनाओं के पट्टे के 2, भवन मानचित्र के 2, नाम हस्तान्तरण के 12, उप विभाजन / पुर्नगठन के 2 तथा 53 अन्य प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

sesumo school
sjps