बीकानेर के सरकारी समाचार

बीकानेर के सरकारी समाचार
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • एसपी मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी और विभागों में 27 सीनियर रेजिडेंट पदों को मिली स्वीकृति

बीकानेर, 3 जुलाई । बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास की पहल पर सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी और अन्य विभागों में 27 सीनियर रेजिडेंट पदों की स्वीकृति मिलने से चिकित्सा सेवाओं को बड़ी मजबूती मिलेगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

चिकित्सा शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि विधायक जेठानंद व्यास के 10 मई 2026 के पत्र के संदर्भ में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी और अन्य विभागों में 27 सीनियर रेजिडेंट पदों की स्वीकृति 27 जनवरी 2026 को जारी की जा चुकी है। विभाग ने इसकी सूचना विधायक को भेजते हुए संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए अवगत कराया है।

pop ronak

विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि इन पदों के भरने से एनाटॉमी और अन्य विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी, मरीजों को जांच एवं उपचार में राहत मिलेगी तथा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में और सुधार होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और चिकित्सा शिक्षा विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बीकानेर की चिकित्सा सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए उनका प्रयास आगे भी जारी रहेगा।
=======

  • डीएलएड द्वितीय वर्ष मुख्य परीक्षा-2026 के आवेदन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी

बीकानेर, 3 जुलाई। डीएलएड द्वितीय वर्ष मुख्य परीक्षा-2026 (नियमित/पूर्ववर्ति/पूरक द्वितीय अवसर) के आवेदन पत्र एनआईसी (शाला दर्पण पोर्टल) के माध्यम से ऑनलाइन 6 से 20 जुलाई तक आमंत्रित किए गए हैं।

शिक्षा विभागीय परीक्षाओं के पंजीयक शीशराम कुल्हरी ने बताया कि ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्रों को संस्था द्वारा 21 जुलाई तक सत्यापित करना होगा। इसके मद्देनजर संस्थान अंतिम तिथि से पूर्व परीक्षार्थी के रिकाॅर्ड की जांच कर पात्र आवेदन पत्रों को सत्यापित करना सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस समयावधि के बाद किसी भी परीक्षार्थी का ऑफलाइन अथवा ऑनलाइन आवेदन स्वीकर नहीं होगा तथा ऑनलाइन आवेदन सत्यापित नहीं होने के कारण यदि कोई परीक्षार्थी, परीक्षा में सम्मिलित होने से वंचित रहता है, तो उसकी समस्त जिम्मेदारी परीक्षार्थी के अध्ययनरत संस्थान के प्राचार्य की होगी।
=====

  • राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार : दस जुलाई तक ‘स्व नामांकन’ कर सकेंगे शिक्षक

बीकानेर, 3 जुलाई। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के संबंध में शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने बताया कि इसके अनुसार शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की अधिकारिक वेबसाइट https://nationalawardstoteachers.education.gov.in/Guidelines.aspx पर इच्छुक शिक्षकों द्वारा ऑन-लाईन ‘स्व नामांकन’ प्रक्रिया द्वारा पुरस्कार के लिए आवेदन किया जा सकता है। अध्यापकों के ‘स्व नामांकन’ के लिए वेब पोर्टल 15 जून से 10 जुलाई तक खुला रहेगा। जिला स्तरीय समिति द्वारा आवेदनों को शार्ट लिस्ट किया जाएगा एवं राज्य स्तरीय समिति को ऑनलाईन प्रेषित किया जाएगा। यह प्रक्रिया 14 जुलाई से 21 जुलाई के मध्य होगी।
=====
ग्रामीण सेवा शिविर-2026ः शनिवार को विभिन्न स्थानों पर होगा शिविरों का आयोजन

बीकानेर, 3 जुलाई। ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत शनिवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) उम्मेद सिंह रतनू ने बताया कि 4 जुलाई को बीकानेर के शेरेरां और हेमेरा, लूणकरणसर के मनाफरसर, श्रीडूंगरगढ़ के बरजांगसर और धर्मास, नोखा के जसरासर और कुचौर आथूणी में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
=====

  • छत्तरगढ़ क्षेत्र के दौरे पर रहे जिला कलक्टर, विभिन्न कार्यालयों और ग्रामीण सेवा शिविर का किया निरीक्षण
  • शिविरों से ग्रामीणों को मिले अधिक से अधिक राहत: जिला कलक्टर

बीकानेर, 3 जुलाई। जिला कलक्टर श्री निशान्त जैन शुक्रवार को छत्तरगढ़ के दौरे पर रहे। उन्होंने यहां विभिन्न कार्यालयों और सत्तासर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया।

जिला कलक्टर ने छत्तरगढ़ के डाॅ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय छात्रावास में विद्यार्थियों से जुड़ी व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने कहा कि सभी सुविधाएं नॉर्म्स के अनुसार रहें। भोजन की गुणवत्ता अच्छी हो तथा परिसर में साफ-सफाई बनी रहे। राजकीय प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय में कार्मिकों की उपस्थिति और दवाइयों की उपलब्धता के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि स्थानीय पशुपालकों को संस्थान का लाभ मिले। उन्होंने मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए और पशुओं के टीकाकरण आदि व्यवस्थाओं के बारे में जाना।

जिला कलक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण भी किया। यहां आईपीडी और ओपीडी की जानकारी ली। दवाइयों और जांचों की स्थिति के बारे में जाना। परिसर में सफाई व्यवस्था प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों से व्यवस्थाओं संबंधी फीडबैक भी लिया। वार्डों की व्यवस्था की समीक्षा की और मानसून के मद्देनजर जलजनित बीमारियों से निपटने के लिए प्रभावी व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

उन्होंने यहां संचालित अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण किया। यहां बैठक, हवा, पेयजल, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, प्रवेश-निकास सहित साफ-सफाई की स्थिति का फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि भोजन की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं हो। उन्होंने छत्तरगढ़ के उपखण्ड अधिकारी कार्यालय, उप कोष कार्यालय तथा पुलिस थाने का निरीक्षण किया। अधिकारियों को आमजन के हित से जुड़े कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्मिक अपने कत्र्तव्यों का निर्वहन पूर्ण गंभीरता से करें। आमजन को अधिक से अधिक राहत मिले, यह सुनिश्चित किया जाए।

ग्रामीण सेवा शिविर का किया निरीक्षण
जिला कलक्टर ने सत्तासर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर के दौरान किए गए कार्यों के बारे में जाना और कहा कि ग्रामीणों को प्रत्येक शिविर से अधिक से अधिक लाभ मिले। इसके लिए इनका व्यापक प्रचार-प्रसार हो। प्री-कैम्प गतिविधियों का आयोजन भी हो। शिविर के दौरान प्राप्त अंतिम प्रकरण का निस्तारण किया जाए। शिविरों की प्रभावी रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए। ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को इनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक अधिकारी को नॉर्म्स के अनुसार जनसुनवाई, रात्रि विश्राम और दौरे के करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी इन शिविरों में रहें तथा उनके विभाग की योजना का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास भी करें। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी पवन कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
===============

  • राजस्थान समान नागरिक संहिता पर जनसुनवाई आयोजित
  • प्रारूप समिति सदस्य डॉ. शुचि चौहान ने सुने चूरू और हनुमानगढ़ के नागरिकों के सुझाव
  • 10 जुलाई तक वेबसाइट और क्यूआर कोड के माध्यम से भी दे सकते हैं सुझाव : डॉ. शुचि चौहान
  • क्यूआर कोड अथवा आधिकारिक वेबसाइट https://ucc.rajasthan.gov.in के माध्यम से भी दर्ज कर सकते हैं सुझाव

बीकानेर, 03 जुलाई। राजस्थान में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के संबंध में आमजन के सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से शुक्रवार को बीकानेर विकास प्राधिकरण सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान सुबह 10 बजे से 11:15 बजे तक चूरू जिले तथा 11:15 बजे से 12:30 बजे तक हनुमानगढ़ जिले के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से सुझाव प्राप्त किए गए।

जनसुनवाई की अध्यक्षता राजस्थान समान नागरिक संहिता प्रारूप समिति की सदस्य डॉ. शुचि चौहान ने की। इस दौरान गृह विभाग की संयुक्त शासन सचिव श्रीमती अंजलि राजोरिया तथा संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।समिति सदस्य डॉ. शुचि चौहान ने सभी प्रतिभागियों के सुझावों को गंभीरता से सुना और कहा कि प्राप्त सुझावों का प्रारूप तैयार करने की प्रक्रिया में समुचित परीक्षण किया जाएगा।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस जनसुनवाई में चूरू से पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा और हनुमानगढ़ जिले से जिला कलेक्टर डॉ खुशाल यादव, डॉ निशांत बत्रा, रघुवीर वर्मा सहित जिलों के जनप्रतिनिधि, विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि, सामाजिक विज्ञान एवं विधि विषय के शिक्षाविद, विधिवेत्ता, गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों समेत अन्य प्रबुद्धजनों ने भाग लेकर प्रस्तावित समान नागरिक संहिता के विभिन्न पहलुओं पर अपने सुझाव एवं विचार साझा किए।

डॉ. शुचि चौहान ने कहा कि समान नागरिक संहिता के संबंध में प्रदेश का कोई भी नागरिक 10 जुलाई तक अपने सुझाव एवं विचार साझा कर सकता है। इसके लिए प्रचार सामग्री पर उपलब्ध क्यूआर कोड को स्कैन किया जा सकता है अथवा https://ucc.rajasthan.gov.in आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी सुझाव दर्ज किए जा सकते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक नागरिकों से इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने सभी उपखंड अधिकारियों, तहसीलदारों एवं विकास अधिकारियों (बीडीओ) के जरिए समान नागरिक संहिता से संबंधित क्यूआर कोड एवं आधिकारिक वेबसाइट का जिला, उपखंड, तहसील तथा ग्राम पंचायत स्तर तक व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करवाने हेतु कहा ताकि अधिकाधिक नागरिक अपने सुझाव समय पर प्रस्तुत कर सकें।

जनसुनवाई के दौरान समान नागरिक संहिता के संबंध में आमजन को जागरूक करने के लिए तैयार की गई सूचना एवं प्रचार सामग्री का भी प्रदर्शन किया गया तथा नागरिकों से अधिक से अधिक सुझाव उपलब्ध कराने का आह्वान किया गया।

==================

sesumo school
sjps