देवउठनी एकादशी को बीकानेर का सबसे बड़ा सामूहिक विवाह समारोह

देवउठनी एकादशी को बीकानेर का सबसे बड़ा सामूहिक विवाह समारोह
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
मुख्यमंत्री का स्वागत देशनोक आने पर
  • 17 जोड़ों को परिणय सूत्र में बांधने 11 समितियों ने संभाली कमान

बीकानेर, 30 अक्टूबर। देवउठनी एकादशी शनिवार को बीकानेर का सबसे बड़ा सामूहिक विवाह समारोह गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव पार्वती भवन में आयोजित होने जा रहा है, जहाँ माली सैनी वैवाहिक समारोह के तहत 17 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। माली सैनी वैवाहिक समारोह समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए वित्त, व्यवस्था, भोजन, सुरक्षा और प्रचार सहित 11 समितियों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियाँ संभाल ली हैं और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उन्होंने कहा कि न केवल 17 जोड़ों के परिवारों में, बल्कि सम्पूर्ण माली-सैनी समाज में वैवाहिक तैयारियों की धूम दिख रही है। इस सामूहिक विवाह समारोह में लगभग 15 हजार से अधिक लोगों के भोजन, पीने के जल और पार्किंग की व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर ली गई हैं। समिति की ओर से हर वर्ष की भांति इस बार भी सबसे पहले बारात लेकर पहुंचने वाले दूल्हे का विशेष अभिनन्दन किया जाएगा। ‘शिव पार्वती पाणिग्रहण संस्कार’ के नाम से आयोजित यह समारोह समाज की एकता, संस्कार और परम्परा का अनुपम प्रतीक बन रहा है, जिसमें वरिष्ठजनों का अनुभव, युवा बंधुओं की सक्रिय सहभागिता और भामाशाहों का सहयोग अतुलनीय उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *