बीकानेर की तान्या सावनसुखा का श्री जैन पब्लिक स्कूल में हुआ भव्य अभिनंदन, प्री-नर्सरी से 11वीं तक इसी स्कूल में की पढ़ाई

बीकानेर की तान्या सावनसुखा का श्री जैन पब्लिक स्कूल में हुआ भव्य अभिनंदन, प्री-नर्सरी से 11वीं तक इसी स्कूल में की पढ़ाई
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 18 मई। बीकानेर के श्री जैन पब्लिक स्कूल (SJPS) के इतिहास में 19 मई 2026 का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया। विद्यालय की पूर्व छात्रा तान्या सावनसुखा ने सीबीएसई (CBSE) कक्षा 12वीं की परीक्षा में ‘ऑल इंडिया टॉपर’ बनकर न केवल विद्यालय और अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले और देश का नाम रोशन किया है। इस ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में एक भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें तान्या की शैक्षणिक यात्रा और उनकी असाधारण उपलब्धि का उत्सव मनाया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

विशेष बात यह है कि तान्या ने अपनी शिक्षा के शुरुआती कदम इसी विद्यालय में रखे थे और प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा 11वीं तक का सफर यहीं तय किया। समारोह के दौरान तान्या और उनके परिवार—माता-पिता, नाना एवं दादीजी—का पारंपरिक रीति-रिवाज से माला, साफा और स्मृति-चिन्ह भेंट कर आत्मीय सम्मान किया गया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रूपश्री सिपानी ने तान्या की पुरानी स्मृतियों को साझा करते हुए बताया कि वे शुरू से ही मेधावी रही हैं, जिसका प्रमाण उनका कक्षा 10वीं में प्रथम आना और “राइजिंग स्टार” पुरस्कार जीतना रहा है।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

विद्यालय के अध्यक्ष विजय कुमार कोचर ने तान्या की सफलता को वर्षों के कठिन परिश्रम और अनुशासन का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि तान्या ने यह सिद्ध कर दिया है कि स्पष्ट लक्ष्य और अटूट संकल्प से किसी भी ऊँचाई को छुआ जा सकता है। विद्यालय सचिव CA माणक कोचर और डॉ. धनपत कोचर ने भी इस उपलब्धि को विद्यालय के लिए गौरव का क्षण बताते हुए तान्या के पारिवारिक संस्कारों की सराहना की। संस्था की CEO श्रीमती सीमा जैन ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।

समारोह में तान्या की माताजी श्रीमती विनीता सावनसुखा भावुक हो गईं और उन्होंने विद्यालय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आज एक बेटी की मेहनत ने पूरे परिवार को गौरवान्वित किया है। स्वयं तान्या ने अपने उद्बोधन में शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और चौदह वर्षों की अपनी लंबी यात्रा में प्राप्त शिक्षा और संस्कारों को अपनी सफलता का आधार बताया। शैक्षिक समन्वयक श्रीमती शिमला चौधरी के प्रभावशाली संचालन में संपन्न हुआ यह कार्यक्रम आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया।

 

sjps