मातम में बदलीं जन्मदिन की खुशियां…मासूम बेटे संग दंपत्ति की मौत, जानें क्यों ?

मातम में बदलीं जन्मदिन की खुशियां...मासूम बेटे संग दंपत्ति की मौत, जानें क्यों
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

अलवर , 29 नवम्बर । दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बड़ौदामेव के पास एक भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी और उनके बेटे की मौत हो गई, जबकि उनके बहन-बहनोई समेत 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना सोनीपत निवासी कमल और उनकी पत्नी अनुष्का के लिए एक दुखद हादसा साबित हुई। हादसे के समय वे अपनी बहन पूजा की शादी की सालगिरह के मौके पर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के लिए कार से यात्रा कर रहे थे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

झपकी आने से की वजह पुलिया से टकराई कार

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

पुलिस के अनुसार ये हादसा उस समय हुआ, जब कमल अपनी कार चला रहे थे और खोरपुरी पुलिया के पास उन्हें अचानक झपकी आ गई। इससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और कार पुलिया के बीच में फंसकर पलट गई। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कमल (29) और उनकी पत्नी अनुष्का की मौके पर ही मौत हो गई।

अस्पताल ले जाने पर बेटे ने भी तोड़ा दम

घायलों में कमल का 2 साल का बेटा विवान, बहन पूजा (38), बहनोई राजकुमार (40) और दो छोटे बच्चे दीवांशी (3) और रूद्राक्ष (2) शामिल हैं। दुर्घटना की सूचना मिलने पर एक्सप्रेस-वे कर्मचारी और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और मृतकों तथा घायलों को कार से बाहर निकाला। सभी घायलों को बडौदामेव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अलवर रेफर कर दिया गया। इस दौरान 2 साल के बच्चे विवान ने भी दम तोड़ दिया ।

3 साल पहले हुई थी दंपत्ति की शादी

पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दी और शवों को मोर्चरी में रखवाया। इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है और पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कमल और अनुष्का की शादी सिर्फ तीन साल पहले हुई थी , जल्द ही उनकी शादी की सालगिरह भी आने वाली थी।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *