BJP Candidates: 2 मौजूदा सांसदों को किया रिपीट, बीजेपी ने राजस्थान में उतारे 7 प्रत्याशी, देखें लिस्ट

लोकसभा आम चुनाव 2024
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

लोकसभा चुनाव को लेकर लंबे समय से बीजेपी की दूसरी लिस्ट का इंतजार किया जा रहा था। रविवार देर शाम को पार्टी ने नई लिस्ट जारी करर दी, जिसमें राजस्थान के सात सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। जयपुर शहर से पार्टी ने इस बार महिला कैंडिडेट को मैदान में उतारा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जयपुर, 24 मार्च। भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान की 7 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। 7 प्रत्याशियों की सूची में दो मौजूदा सांसदों को फिर से चुनाव मैदान में उतारा है। सांसद भागीरथ चौधरी को अजमेर से और सुखबीर सिंह जौनपुरिया को टोंक सवाई माधोपुर से प्रत्याशी घोषित किया है। जयपुर लोकसभा सीट से मंजू शर्मा को और जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से राव राजेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। झुंझुनू से पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, गंगानगर से प्रियंका बालन और राजसमंद से महिमा विश्वेश्वर सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

 

जयपुर से मंजू शर्मा और जयपुर ग्रामीण से राव राजेंद्र सिंह

जयपुर शहर लोकसभा सीट से प्रत्याशी मंजू शर्मा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता रहे भंवरलाल शर्मा की पुत्री है। वर्ष 2008 में मंजू शर्मा ने हवामहल सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ा था लेकिन बृज किशोर शर्मा के सामने महज 580 वोटों से हार गई थी। भाजपा इस बार जयपुर से किसी महिला नेता को प्रत्याशी बनाने का मन कर चुकी थी। मंजू शर्मा एक निर्विवाद नाम है। वे किसी गुट में नहीं है। ऐसे में बीजेपी ने उन्हें लोकसभा चुनाव मैदान में उतारा है।

जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से पिछले दो चुनाव में कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ चुनाव जीतते आए हैं। ऐसे में राजपूत समाज की ओर से लगातार मांग की जा रही थी कि जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से किसी राजपूत समाज के नेता को प्रतिनिधित्व का मौका दिया जाए। राव राजेंद्र सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता है। वे पूर्व मंत्री और विधानसभा के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। एक निर्विवाद चेहरा होने के चलते पार्टी में उन्हें लोकसभा चुनाव में उतारा है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *