भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारीयो ने निमंत्रण पत्र और पीले चावल बांटे

क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 23 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों ने बीकानेर शहर और विधानसभा कोलायत के क्षेत्र विभिन्न गांव में पीले चावल और निमंत्रण पत्र बांटकर 25 तारीख को जयपुर चलने का आह्वान किया। भाजपा जिला प्रवक्ता एडवोकेट अशोक प्रजापत गजनेर ने बताया कि भाजपा के महामंत्री श्याम सुंदर पंचारिया,पूर्व महामंत्री श्याम सिंह हाडला सहित अनेक नेताओं ने बच्छासर , अक्कासर, भोलासर,कोडम देसर , सहित विभिन्न गांव में तथा बीकानेर सुभाषपुरा क्षेत्र, गांधी कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी रोड पर लोगों को पीले चावल और निमंत्रण पत्र बांटकर 25 तारीख को जयपुर चलने का न्योता दिया। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रवक्ता एडवोकेट अशोक प्रजापत गजनेर ने महिलाओं को आव्हान करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने महिलाओं को आरक्षण देकर मातृ शक्ति का सम्मान बढ़ाया है. इस हेतु माताओं बहनों का दायित्व बनता है कि वें अधिक से अधिक संख्या में मातृशक्ति जयपुर पहुंचकर मोदी जी का सम्मान और धन्यवाद करें ।
जिला महामंत्री श्याम पंचारिया ने कहा कि मोदी ने इस देश में कई सौगातें दी है चुनावी समय में राजस्थान में मोदी का आगमन हम सब के लिए गौरव का विषय है। इसकी अधिकाधिक संख्या में हमें जयपुर चलना है श्याम सिंह हाडला ने कहा कि हम सब का गौरव है कि मोदी 25 तारीख को राजस्थान में आ रहे हैं। कोलायत विधानसभा की जनता का दायित्व बनता है कि वह उचित साधनों से अधिक से अधिक संख्या में जयपुर पहुंचे। इस अवसर पर आशुतोष सिंह भाटी, मोहित, जितेंद्र, देव रूप सिंह,नरपत बडगूजर,महेश कुमार, दीनदयाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

भाजपा की परिवर्तन संकल्प महासभा की तैयारी हेतु रानी बाजार मंडल की बैठक का आयोजन

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेशव्यापी परिवर्तन संकल्प यात्रा के समापन अवसर पर सोमवार को जयपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य मे होने वाली विशाल परिवर्तन संकल्प महासभा में अधिकाधिक भागीदारी हेतु रानी बाजार मंडल की तैयारी बैठक शनिवार को मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग की अध्यक्षता में आयोजित की गई। तैयारी बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व जिला महामंत्री अनिल शुक्ला, पूर्व जिला मंत्री अरुण जैन, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ. सिद्धार्थ असवाल, सुरेशचंद्र भसीन,मंडल महामंत्री पुखराज स्वामी, मूलचंद नायक, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, मंडल मंत्री बाबूलाल उपाध्याय, विजय कुमार शर्मा और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.सभी कार्यकर्ताओं ने निजी वाहनों के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा संख्या में 25 तारीख को मोदी जी की महासभा में पहुंचने का संकल्प लिया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *