एक एक रुपया का मूर्ति के लिए अंशदान लेने चार्टर्ड फ्लाइट से शर्मा बीकानेर पहुंचे

क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 23 सितम्बर। शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के स्व. डी पी शर्मा परिवार की ओर से बंगलौर के जेपी नगर में भव्य सूर्य मंदिर बनवाया जा रहा है । मंदिर में स्थापित की जाने वाली मूर्ति देश भर में निवास करने वाले शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज प्रत्येक परिवार से एक एक रू की अंशदान राशि संग्रहित की जा रही है । बीकानेर समाज द्वारा भी अंशदान स्वीकार करने के लिये शर्मा ट्रांसपोर्ट के सुनील शर्मा व इनकी टीम बीकानेर आई । कार्यक्रम से जुड़े बलदेव प्रसाद शर्मा ने बताया कि चार्टर्ड फ्लाइट से बीकानेर पहुंचने पर बीकानेर सिविल एयरपोर्ट पर पहले बीकानेर वासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया । इनके सम्मान में शिव शक्ति सदन में आयोजित सम्मान समारोह में ढोल तासे से अगवानी की गई । मुख्य अतिथि सुनील शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि उनके परिवार द्वारा बनाये जाने वाले मंदिर में मूर्ति के लिये आप सभी से एक एक रू का अंशदान लेने बीकानेर आया हूं। जिससे बंगलौर व बीकानेर वासियों के साथ एक भावनात्मक संबंध भी स्थापित हो । कार्यक्रम के प्रारंभ में में भगवान सूर्य की भव्य मूर्ति के आगे दीप प्रज्ज्वलन किया गया। अंशु भारती द्वारा स्तुति प्रस्तुत की गई । बालिका मिशिका भोजक, लोचन भोजक, तनुश्री व पूजा शर्मा ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी । सम्मान समारोह में राजस्थान प्रांतीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा के महासचिव संजय शर्मा ने समस्त अतिथियों का स्वागत सम्बोधन दिया । बंधु ट्रस्ट के अध्यक्ष आर के शर्मा ने मंचस्थ अतिथियों को बीकानेर में शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के विशिष्टजनों के बारे में बताते हुए समाज के विकास में उनके योगदान पर प्रकाश डाला । आभार वरिष्ठ लेखक व कवि निर्मल कुमार शर्मा ने ज्ञापित किया । शिक्षा कोष संयोजक महेश भोजक ने शिक्षा के विकास में बीकानेर समाज की कार्ययोजना के बारे में बताया । संयोजन कवियित्री ऋतु शर्मा ने किया । शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा चेन्नई के अध्यक्ष किशोर कुवेरा व बंगलौर के चेतन शर्मा ने समस्त बीकानेरवासियों ने उपस्थितों से प्राण प्रतिष्ठा के अवसर बंगलौर आने का स्नेहिल आमंत्रण दिया । अंत में सुनील शर्मा अपने दोनों हाथों में हुण्डी लेकर कतारबद्ध खड़े बीकानेरवासियों से एक एक रू की राशि संग्रहित की । इस अवसर पर एक हजार से अधिक महिला-पुरूषों की उपस्थिति रही । रविन्द्र शर्मा ने बताया कि बीकानेर पहुंचने पर सभी अतिथियों का श्रीमावड़िया माताजी मंदिर प्रन्यास के बजरंग लाल सेवग की अगुवाई में मंदिर परिसर में भव्य स्वागत किया गया व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया । सभी अतिथिगण ने करणी माता मंदिर देशनोक में आयोजन की सफलता की प्रार्थना की ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *