एसकेआरएयू में नववर्ष पर रक्तदान शिविर का आयोजन, 65 यूनिट रक्त किया गया संग्रहित

एसकेआरएयू में नववर्ष पर रक्तदान शिविर का आयोजन, 65 यूनिट रक्त किया गया संग्रहित
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • हमारे दिए हुए रक्त से किसी की जान बचती है तो यह बड़ी मानव सेवा- डॉ अरुण कुमार, कुलपति, एसकेआरएयू

बीकानेर, 11 जनवरी। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में नववर्ष के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। छात्र कल्याण निदेशालय की ओर से विद्या मंडप सभागार में आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 65 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्तदान में कृषि महाविद्यालय, आईएबीएम और सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक स्टॉफ ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कुलपति डॉ अरुण कुमार और कुलसचिव डॉ देेवा राम सैनी ने रक्तदान शिविर में विजिट कर विद्यार्थियों की हौसला अफजाई की और रक्तदान करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कुलपति डॉ अरुण कुमार ने कहा कि रक्तदान महादान है। अगर हमारे दिए हुए रक्त से किसी की जान बचती है तो इससे बड़ा कोई पुण्य का कार्य नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि स्वस्थ मनुष्य को समय समय पर रक्तदान में हिस्सा लेना चाहिए। यह एक बड़ी मानव सेवा है। कुलसचिव डॉ देवा राम सैनी ने कहा कि स्टूडेंट्स लाइफ से ही रक्तदान करने से विद्यार्थियों में रक्तदान को लेकर एक अच्छी आदत का विकास होगा। साथ ही नववर्ष पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर कृषि विश्वविद्यालय में नई परंपरा की शुरुआत की गई है। जो सुखद पहल है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

छात्र कल्याण निदेशक डॉ निर्मल सिंह दहिया ने बताया कि कुलपति डॉ अरूण कुमार के निर्देशानुसार कृषि विश्वविद्यालय में नववर्ष के उपलक्ष्य में पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पीबीएम अस्पताल ब्लड बैंक से आए उपनिदेशक डॉ कुलदीप मेहरा के नेतृत्व में टीम ने रक्त संग्रहित किया। रक्तदान से पूर्व सभी विद्यार्थियों का वेट और हीमोग्लोबिन चेक करने बाद ही विद्यार्थियों का रक्त लिया गया। आईएबीएम की सहायक आचार्य डॉ अदिति माथुर और सहायक आचार्य डॉ विवेक व्यास ने भी रक्तदान किया। रक्तदान शिविर आयोजन में छात्र कल्याण निदेशालय के श्री किशन सिंह, मुकेश कुमार और गुरमेल का विशेष सहयोग रहा।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *