जवान युवक – युवती के शव कोलायत के कपिल सरोवर में मिलने के बाद से हड़कंप मच गया

कोलायत सरोवर में गंगाशहर के युवक व सुरधना की युवती के शव मिले
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • कोलायत सरोवर में गंगाशहर के युवक व सुरधना की युवती के शव मिले
  • आईडी मिलने से पहचान हुई, गोताखोरों ने निकाला; दोनों की मिसिंग रिपोर्ट दर्ज थी

बीकानेर , 24 अगस्त। बीकानेर के गंगाशहर के एक युवक और सुरधना गांव की एक युवती का शव कोलायत के कपिल सरोवर में मिलने के बाद से हड़कंप मच गया है। ये दोनों युवक-युवती अपने-अपने घर से लापता थे, जिनकी गुमशुदगी भी अलग-अलग थानों में दर्ज है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कोलायत के कपिल सरोवर में युवक-युवती की डूबने से मौत हो गई। दोनों के शव बरामद होने के साथ ही पहचान भी हो गई है। युवक की पहचान बीकानेर के गंगाशहर निवासी 27 वर्षीय केवलचंद पुत्र शिवराज के रूप में हुई है। युवती सुरधना के परताराम की 21 वर्षीय बेटी मनीषा है। दोपहर लगभग एक बजे कपिल सरोवर में दोनों के शव देखे गए। पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

मृतक युवक की पहचान गहलोत पाईप फैक्ट्री, मेघवालों नायकों का मोहल्ला, सुजानदेसर, गंगाशहर थाना क्षेत्र निवासी 27 वर्षीय केवलचन्द पुत्र शिवराज नायक एक बच्चे का पिता है व मृतका की पहचान सुरधना, देशनोक थाना क्षेत्र निवासी 21 वर्षीय मनीषा पुत्री परताराम नायक के रूप में हुई है। दोनों आपस में रिश्तेदार है। बताया जा रहा है की दोनों के मध्य प्रेम – प्यार चल रहा था।

तालाब के पास बने गौ घाट पर बनी पत्थर की कुर्सी पर दोनों के आईडी कार्ड मिले। युवक युवती दोनों 21 अगस्त से लापता थे। युवक की गुमशुदगी 23 अगस्त को गंगाशहर थाने में दर्ज करवाई गई थी। वहीं युवती की गुमशुदगी दर्ज नहीं है। सिंह ने बताया कि मृतक केवलचन्द शादीशुदा है,उसके एक पुत्र भी है। वहीं मृतका अविवाहित थी। दोनों की आपस में रिश्तेदारी भी बताई जा रही है।

गोताखारों के सहयोग से शवों को बाहर निकला गया। तालाब के गौ-घाट पर मिले शवों के साथ ही आईडी भी मौजूद थी। ऐसे में दोनों के परिजनों को सूचना देने के साथ ही शवों को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

घर से लापता थे दोनों

मनीषा और केवलचंद अपने घरों से लापता थे। दोनों के परिवार वाले इन्हें ढूंढ रहे थे लेकिन मिले नहीं। दोनों की अलग-अलग थानों में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी। ऐसे में दोनों कोलायत कब पहुंचे, सरोवर में कब, कैसे डूबे इसकी जांच हो रही है। दरअसल दोनों के मौत की खबर शव पानी के ऊपर आ जाने के बाद सामने आई है। अभी ये जांच की जा रही है कि दोनों कोलायत कब पहुंचे और तालाब में कब छलांग लगा दी। सीसीटीवी कैमरे तालाब में कई जगह लगे हुए हैं लेकिन इनमें कैद नहीं हुए। ऐसे में अब बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे जाएंगे।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *