72 घंटे में खुल गई सवा करोड़ की डकैती-4 बदमाश पकड़े

72 घंटे में खुल गई सवा करोड़ की डकैती-4 बदमाश पकड़े
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • जल्द अमीर बनना चाहते थे, ज्वेलर को सोना-चांदी ले जाते देखते थे

जयपुर , 26 अक्टूबर। जयपुर में हुई सवा करोड़ की डकैती को पुलिस ने 72 घंटे में खोल दिया। पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जल्द अमीर बनने के लिए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। डकैती की यह वारदात दो राज्यों के बदमाशों ने मिलकर मुहाना इलाके में की थी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

डीसीपी साउथ दिगंत आनंद ने बताया रोहित सैनी उर्फ रिंकू (23) निवासी पीपला भरत सिंह मुहाना, अंकित मीणा (20) निवासी सराय बामनवास गंगापुरसीटी हाल निवासी कच्ची बस्ती पीपला मुहाना, दीपक बलाई (19) निवासी छान्देल चाकसू जयपुर हाल निवासी कच्ची बस्ती पीपला भरतसिंह मुहाना, लोकेश सैनी (22) निवासी छोटी झापदा लालसोट दौसा हाल निवासी मुहाना को गिरफ्तार किया है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

बदमाशों ने 23 अक्टूबर की रात 9:30 बजे पंचायत भवन के पास मोहनपुरा रोड पर ज्वेलर रामकरण प्रजापत पर हमला कर दिया था। बदमाश बैग में से 1 किलो 200 ग्राम सोना और 18 किलो चांदी लूटकर ले गए थे, जिसकी कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपए थी।

पुलिस ने सीएसटी, डीएसटी, थाने की टीमों का गठन किया। पुलिस टीम ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले। ज्वेलर की शॉप और आने-जाने के रास्तों पर पूछताछ की गई। वारदात के तरीके और रूट के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ की।

पुलिस को वारदात में आस-पास के गांव के युवक शामिल होने का इनपुट मिला। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल के पास के गांव मुहाना और पीपला के रहने वाले अंकित मीणा को डिटेन कर पूछताछ की। अंकित ने पूरी वारदात का खुलासा किया। इसके बाद अन्य आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश कर रही है।

जल्द अमीर बनने का लालच आया और वारदात की
गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि वह ज्वेलर की शॉप के आस-पास घूमते थे। ज्वेलर हर दिन बड़े बैग में सोने-चांदी के जेवरात लाता और ले जाता था। उनको लगा अगर इसे लूट लिया जाए तो वे जल्द ही अमीर बन जाएंगे। जिसके बाद बदमाशों ने लूट की वारदात की प्लानिंग की और समय मिलने पर वारदात को अंजाम दिया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *