बीएसएफ स्कूल के छात्र कुलदीप सिंह का विज्ञान मेले में प्रथम स्थान

बीएसएफ स्कूल के छात्र कुलदीप सिंह का विज्ञान मेले में प्रथम स्थान
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • राज्य स्तरीय मेले में करेगा जिले का प्रतिनिधित्व

बीकानेर, 11 अक्टूबर। शहीद मेजर पूर्ण सिंह राजकीय फोर्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान मेले में मॉडल निर्माण प्रतियोगिता में आपदा प्रबंधन कैटेगरी में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीएसएफ के कक्षा 8 के छात्र कुलदीप सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मार्गदर्शक शिक्षक राष्ट्रपति अवार्डी हुकम चंद चौधरी ने बताया कि कबाड़ से जुगाड़ की थीम पर बहुत ही कम लागत में कुलदीप सिंह के द्वारा बनाया गया भूकंप यंत्र जूनियर वर्ग कैटेगरी में प्रथम स्थान पर रहा। विदित रहे कि प्रतिवर्ष स्कूली छात्रों हेतु जिला स्तर पर विज्ञान मेले का आयोजन किया जाता है और जिले में प्रथम स्थान पर रहने वाले छात्र राज्य स्तरीय मेले में जिले का प्रतिनिधित्व करते है।

pop ronak

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *