CBI ने रेलवे के दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते दबोचा, 48 करोड़ के टेंडर के बिल पास करने के बदले लिए थे 1.20 लाख रुपए

CBI ने रेलवे के दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते दबोचा
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025
  • ढोला मारू होटल के पास स्थित रेलवे कंस्ट्रक्शन विंग के ऑफिस में हुई ट्रैप कार्रवाई, रेल विभाग में हड़कंप

बीकानेर, 14 अगस्त . सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (CBI) ने बीकानेर में बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे विभाग के दो कर्मचारियों को 1 लाख 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक सीनियर सेक्शन ऑफिसर और एक अन्य रेलवे कर्मचारी शामिल है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

दोनों कार्मिकों पर कोलकाता की MRT कंपनी के करीब 48 करोड़ रुपए के बड़े टेंडर से जुड़े बकाया बिल पास करने और उनके भुगतान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के बदले में रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप है।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

शिकायत के सत्यापन के बाद सीबीआई ने बिछाया जाल

मिली जानकारी के अनुसार, कंपनी के प्रतिनिधियों से बिल भुगतान की एवज में रिश्वत मांगे जाने की शिकायत मिलने पर सीबीआई ने गोपनीय स्तर पर मामले का सत्यापन करवाया। शिकायत सही पाए जाने पर जांच एजेंसी ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की रणनीति बनाई। गुरुवार शाम ढोला मारू होटल के पास स्थित रेलवे के कंस्ट्रक्शन विंग के ऑफिस में जब कंपनी की ओर से रिश्वत की रकम सौंपी जा रही थी, उसी दौरान सीबीआई की टीम ने दबिश देकर दोनों रेल कर्मचारियों को 1.20 लाख रुपए की रिश्वत लेते धर दबोचा।

रेलवे महकमे में हड़कंप, दस्तावेजों की पड़ताल शुरू

सीबीआई की इस अचानक हुई बड़ी कार्रवाई के बाद बीकानेर रेल मंडल और कंस्ट्रक्शन विंग में हड़कंप मच गया है। हालांकि, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उच्च स्तरीय रेलवे अधिकारी फिलहाल इस पर कुछ भी बयान देने से बच रहे हैं।

जांच एजेंसी ने रिश्वत राशि जब्त कर आरोपी कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है। सीबीआई अब 48 करोड़ रुपए के टेंडर, बिलों के स्वीकृत विवरण और भुगतान से संबंधित सभी फाइलों व दस्तावेजों की गहनता से जांच कर रही है। माना जा रहा है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस प्रकरण में कुछ अन्य अधिकारियों व कार्मिकों की भूमिका भी सामने आ सकती है।

sjps