मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना: 11 फरवरी तक हो सकेगा आवेदन

बीकानेर में कल मनेगा 'सुशासन दिवस
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • अब तक 47 हजार से अधिक पशुओं का हुआ बीमा के लिए पंजीकरण

बीकानेर, 2 फरवरी। मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत अब 11 फरवरी तक आवेदन किया जा सकेगा। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. कुलदीप चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत पशुपालक अपने दुधारू गाय, भैंस, भेड़, बकरी और ऊंट का बीमा करवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। पूर्व में इसके लिए 31 जनवरी निर्धारित थी। जिसे अब 11 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उन्होंने बताया कि पशुपालकों के पशुधन की हानि पर सुरक्षा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील पहल पर यह बीमा योजना प्रारंभ की गई है। योजना के तहत चयनित पशुपालक के दो दुधारू पशु या गाय भैंस अथवा दोनों या फिर 10-10 बकरी-भेड़ या एक ऊंट का निशुल्क बीमा एक वर्ष के लिए किया जाएगा।

pop ronak

उन्होंने बताया कि जन आधार कार्ड धारक पशुपालक इस योजना का लाभ लेने के पात्र होंगे। पशुपालकों को बीमा के लिए विभाग के ऐप पर आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि अब तक जिले के 33 हजार 238 दुधारू गाय, 5 हजार 35 तथा भैंस, 5 हजार 227 बकरियां, 3551 भेड़ और 515 ऊंटों सहित कुल 47 हजार 566 पशुओं के बीमा के लिए पंजीकरण करवाया जा चुका है।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *