बाल साहित्य दिशा एवं दशा कार्यक्रम का आगाज पुस्तक प्रदर्शनी से हुआ

बाल साहित्य दिशा एवं दशा कार्यक्रम का आगाज पुस्तक प्रदर्शनी से हुआ
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 15 फरवरी। अजित फाउण्डेशन द्वारा बाल साहित्य पर दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत आज लक्ष्मीनारायण रंगा सृजन सदन पर नवीन प्रकाशित बाल साहित्य पुस्तकों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। पुस्तक प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर शिक्षाविद् राजेश रंगा ने कहा कि वर्तमान समय में शैक्षणिक पुस्तकों के साथ-साथ कहानियां एवं कविताओं कि पुस्तकें भी बच्चों को पढनी चाहिए। इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।कार्यक्रम के संचालक आशीष रंगा ने बताया कि बाल साहित्य पुस्तक प्रदर्शनी करुणा इंटरनेशनल एवं अजित फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अजित फाउण्डेशन के चल पुस्तकालय संचालक मनोज श्रीमाली ने बताया कि प्रदर्शनी के दौरान कहानियां, कविताएं, नाटक, चित्र बाल कथाएं एवं अन्य विधाओं पर प्रकाशित बाल साहित्य की पुस्तकें प्रदर्शनी के दौरान प्रदर्शित की गई। अजित फाउण्डेशन कार्यक्रम समन्वयक संजय श्रीमाली ने कहा कि संस्था द्वारा शहर की विभिन्न विद्यालयों में बाल साहित्य की पुस्तकों की प्रदर्शनी आयोजित कर बच्चों में पुस्तक पढने की प्रवृति का विकास करना है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

कार्यक्रम के दौरान साहित्यकार प्रेम कुमार व्यास ने कहा कि पुस्तकें हमें समाज से जोडने का एक सशक्त माध्यम है। इसलिए बच्चों में पुस्तक पढ़ने की प्रवृति का विकास कारण बहुत जरूरी है।कार्यक्रम के इसी क्रम में दिनांक 16 फरवरी 2025 को सायं 5 बजे श्रीमती आशा शर्मा का वर्तमान समय में बाल साहित्य: दिशा एवं दशा विषय पर संस्था सभागार में संवाद आयोजित होगा।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *