नई पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए संबंधित एजेंसियां प्रोएक्टिव होकर करें समन्वित प्रयास-एडीएम

सार सम्भाल यात्रा' का हुआ भव्य स्वागत, युवाओं को दिया गया आध्यात्मिक और संगठनात्मक मजबूती का मंत्र
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • हेल्पलाइन नंबर जारी

बीकानेर 22 मई। नई पीढ़ी को नशे के जाल में फंसने से बचाने, नशा मुक्ति व पुनर्वास के लिए कार्यकारी एजेंसियों को प्रोएक्टिव होकर समन्वित प्रयास करने होंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) डॉ दुलीचंद मीना ने नार्को कोर्डिनेशन समिति की बैठक में यह बात कही। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी नशे से दूर रहे , इसके लिए संबंधित विभागों को जागरूकता गतिविधियों के साथ-साथ मुखबिर तंत्र को सुदृढ बनाना होगा। नशा विरोधी गतिविधियों की रोकथाम केलिए हेल्पलाइन नंबर प्रारंभ किया गया है।

pop ronak

अवैध रूप से नशे की बिक्री, सुझाव या सूचना 9530 414 947 नंबर पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले की जानकारी गुप्त रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि नशे की प्रवृत्ति से बचाने के लिए स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर्स में विद्यार्थियों के साथ गोष्ठियां आयोजित कर इनके दुष्प्रभाव की जानकारी दी जाएं। कार्यशालाएं आयोजित करें और विद्यार्थियों के साथ नियमित संवाद रखें। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अपने यहां संचालित समस्त हॉस्टल्स में सीसीटीवी लगवाएं। मुखबिर तंत्र को मजबूत बनाएं । कस्टम विभाग भी अपने सूचना तंत्र को और मजबूत बनाएं।

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने इस संबंध में आयोजित की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी और सुझाव प्रस्तुत किये। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *