कांग्रेस नेताओं का हेलीकॉप्टर को उड़ने की इजाजत नहीं मिली ? सड़क मार्ग से पहुंचे नेतागण

कांग्रेस नेताओं का हेलीकॉप्टर को उड़ने की इजाजत नहीं मिली ? सड़क मार्ग से पहुंचे नेतागण
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

कांग्रेस नेताओं का हेलीकॉप्टर को उड़ने की इजाजत नहीं मिली ? सड़क मार्ग से पहुंचे

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर , 27 मार्च। कांग्रेस के बीकानेर से लोकसभा प्रत्याशी गोविंदराम मेघवाल की नामांकन सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- पूरे हिंदुस्तान में हेलीकॉप्टर उड़ रहे हैं लेकिन, हमारे हेलीकॉप्टर को उड़ने की इजाजत नहीं है। भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल दिल्ली से जांच करवा कर बताएं कि हमारा हेलीकॉप्टर उड़कर क्यों नहीं आया? वहीं पीसीसी चीफ डोटासरा ने कहा- ऐसी हरकत के बाद भी हमें सड़क मार्ग से कार से बीकानेर आना पड़ा।

pop ronak

बुधवार शाम साढ़े 3 बजे नामांकन सभा आयोजित की गई थी। सभा बीकानेर के सार्दुल क्लब ग्राउंड में लगभग 1 घंटे देरी से शुरू हुई। इसे पूर्व इसमें कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा- ये जो लॉ मिनिस्टर है ये मोदी की कठपुतली है।

पूरे देश में हेलीकॉप्टर उड़ रहे हैं, हमारा क्यों नहीं: गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा- हमारे हेलीकॉप्टर को जयपुर में रोक दिया गया। मना कर दिया गया कि हम बीकानेर रेंज में नहीं उड़ सकते। गहलोत ने कहा कि चुनाव चल रहे हैं। हेलीकॉप्टर पूरे हिन्दुस्तान में उड़ रहे हैं। हमारे हेलीकॉप्टर को रोक दिया गया। कहा गया कि बीकानेर रेंज में नहीं जाएगा। अर्जुनराम से कहना चाहूंगा कि वो दिल्ली में जांच करवाएं कि हमारा हेलीकॉप्टर उड़कर क्यों नहीं आया?

कार्यकर्ताओं के लिए आना पड़ा: डोटासरा

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द डोटासरा ने आरोप लगाया है कि जयपुर से हेलीकॉप्टर उड़ाने से पायलट ने मना कर दिया। साढ़े चार बजे बाद ही हेलीकॉप्टर ले जाने की बात कही। इसी कारण वरिष्ठ नेताओं को कार से बीकानेर आना पड़ा। डोटासरा ने बताया कि जब पायलट ने हेलीकॉप्टर उड़ाने से मना कर दिया तो हम कार से बीकानेर के लिए रवाना हुए। तुरंत निर्णय किया कि हजारों कार्यकर्ता इंतजार कर रहे हैं तो हम कैसे भी बीकानेर पहुंचेंगे और पहुंच गए।

मोरिया बुलवा दो

सभा में डोटासरा ने आरोप लगाया कि हेलीकॉप्टर को जानबूझकर रोका गया। इस तरह की हरकत के बाद भी तीनों वरिष्ठ नेता बीकानेर पहुंच गए। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि इस बार बीकानेर की जनता ने गोविन्दराम को जीताकर संसद में भेजने का निर्णय कर लिया है। उन्होंने कहा कि इस बार तीन मंत्रियों का मोरिया बुलवा देंगे। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी गोविन्दराम को भी सलाह दी कि वो कार्यकर्ताओं को फटकारा नहीं दें। आप अर्जुन राम को फटकारा दें, हमें कोई दिक्कत नहीं।

लॉ मिनिस्टर केंद्र की कठपुतली: रंधावा

कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अपने भाषण में कहा कि इस बार भाजपा के प्रत्याशियों की हालत खराब है। बीकानेर के सांसद अर्जुनराम मेघवाल का नाम लिए बगैर कहा कि ये जो आपका लॉ मिनिस्टर है, वो लॉ मिनिस्टर नहीं है, एक पपेट (कठपुतली) है। जो मोदीजी कहते हैं, वैसा ही चलता है। अब उसकी जान आपके हाथ में है, चिड़िया आपके हाथ में आ गई है, इसको दबा दो। सांस मत आने दो ऐसे लोगों को, जो देश को बर्बाद करने और संविधान खत्म करने की बात करते हैं।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *