पीबीएम ट्रोमा सेंटर के आगे शुरू हुई शीतल जल सेवा, श्रीकृष्ण सेवा संस्थान की अनूठी पहल

पीबीएम ट्रोमा सेंटर के आगे शुरू हुई शीतल जल सेवा
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 5 मई। रेगिस्तानी गर्मी के तीखे तेवरों के बीच पीबीएम अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए राहत की बड़ी खबर है। श्रीकृष्ण सेवा संस्थान के तत्वावधान में पीबीएम के ट्रोमा सेंटर के बाहर मंगलवार को शीतल जल सेवा का विधिवत शुभारम्भ किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पुण्य का कार्य: सेवा ही परमो धर्म:
जल सेवा का उद्घाटन ट्रोमा विभागाध्यक्ष डॉ. बीएल खजोटिया, सीएमओ डॉ. एलके कपिल और भामाशाह राजकुमार मौसूण द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. खजोटिया ने संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उचित स्थान और उचित समय पर दी गई सेवा ही श्रेष्ठ पुण्यदायी होती है। ज्येष्ठ माह की भीषण गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा परोपकार है।

pop ronak

डॉ. एलके कपिल ने बताया कि पीबीएम अस्पताल में प्रतिदिन हजारों लोगों की आवाजाही होती है, ऐसे में ट्रोमा सेंटर जैसे व्यस्त स्थान पर शीतल जल की उपलब्धता राहगीरों और तीमारदारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

भामाशाहों का अनुकरणीय सहयोग
संस्थान के संजय लावट और जानकीरमण मिश्रा ने बताया कि यह जल सेवा स्व. गायत्री देवी की पुण्य स्मृति में गंगाशहर निवासी मौसूण परिवार (राजकुमार, लक्ष्मण, बद्रीनारायण, पवन, कोमल, नीरज और मोहित मौसूण) के सहयोग से शुरू की गई है।

18 वर्षों से सेवा का अटूट संकल्प
संस्थान के अध्यक्ष श्यामसुंदर सोनी ने जानकारी दी कि श्रीकृष्ण सेवा संस्थान पिछले 18 वर्षों से पीबीएम परिसर में निरंतर जल सेवा प्रदान कर रहा है। इससे पूर्व 13 अप्रैल 2026 को मर्दाना विभाग के समक्ष ‘गंगा द्वार’ जल सेवा का शुभारम्भ एसपी मृदुल कच्छावा द्वारा किया गया था।

वर्तमान में दोनों स्थानों पर रोजाना सैकड़ों कैम्पर शीतल जल के माध्यम से हजारों लोगों की प्यास बुझाई जा रही है। जल सेवा के अतिरिक्त संस्थान द्वारा कैंसर पीड़ितों के लिए रैन-बसेरा का सफल संचालन भी किया जा रहा है।

 

sesumo school
sjps