श्री पूनरासर धाम में होगा भगवान श्री राम का राज्याभिषेक एवं रामभक्त हनुमान का महारुद्राभिषेक का आयोजन

श्री पूनरासर धाम में होगा भगवान श्री राम का राज्याभिषेक एवं रामभक्त हनुमान का महारुद्राभिषेक का आयोजन
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

श्रीपूनरासर, 10 अक्टूबर . श्री राम भक्त हनुमान सेवा समिति द्वारा दशहरे पर श्रीपूनरासर धाम में राम का राज्याभिषेक एवं रामभक्त पूनरासर हनुमान का महारुद्राभिषेक,हवन ,महाज्योत एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जायेगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

श्रीराम भक्त हनुमान सेवा समिति के बंशीलाल व्यास (लालजी) ने जानकारी देते हुए कहा कि पण्डित नथमल पुरोहित,श्री श्री 108 श्रीधर जी महाराज के सानिध्य में 12 अक्टूबर 2024 को दशहरे के अवसर पर पूनरासर धाम में राम भक्त हनुमान का रूद्राभिषेक एव महाप्रसादी का आयोजन किया जायेगा,यात्रा के लिए 11 अक्टूबर 2024 सांय 7 बजे से बसों की रवानगी शिव प्लाजा पुराने बस स्टेण्ड से श्री पूनरासर धाम के लिए होगी।

pop ronak

कार्यक्रम में बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास,श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत उपस्थित रहेंगे। पूनरासर हनुमान के महारुद्राभिषेक कार्यक्रम से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की रवानगी 11 अक्टूबर को होगी, पूनरासर धाम में श्रीराम भक्त हनुमान का रुद्राभिषेक, महाज्योत एवं महाप्रसादी 12 अक्टूबर को होगी।

पूनरासर धाम में होने वाले इस भव्य महारुद्राभिषेक कार्यक्रम की तैयारी में रतन लाल बोथरा,महावीर बोथरा,विनोद व्यास, गिरिराज हर्ष पण्डित जय किशन पुरोहित,भैरुरतन पुरोहित,चैना महाराज,कैलाश ओझा,रोशन बोथरा,अजय ओझा,हर्षवर्द्धन व्यास,यशवर्द्धन व्यास,संजय कुमार हर्ष जुटे रहें।

sjps
sesumo school

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *