श्री जैन कन्या पी जी महाविद्यालय में सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताएं मिंगल – 2023-24

कानून संशोधन के 10 माह बाद भी रीको ने जारी नहीं की गाइडलाइन, बीकानेर जिला उद्योग संघ ने की शीघ्र नीति लागू करने की मांग
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 18 दिसम्बर। श्री जैन कन्या पी जी महाविद्यालय में श्री जैन पाठशाला सभा और संचालित संस्थाओं के अध्यक्ष विजय कुमार कोचर और सचिव सीए मानक चंद कोचर के आतिथ्य में ” मिंगल ” 2023-24 का आगाज हुआ I सरस्वती माँ की तस्वीर के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलन और पुष्पार्पण के पश्चात आज की प्रतियोगिताएं शुरू की गई I

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अध्यक्ष महोदय ने अपने उद्बोधन में छात्राओं के युवावस्था के उपयोग के लिए आक्रामक और ऊर्जावान बनकर अपने जीवन लक्ष्य को हासिल करने की बात कही और संस्था सचिव ने छात्राओं को बंधुत्व भाव , धैर्य और पराक्रम से कैरियर को मूलयवान बनाने की सीख दी I संस्था प्राचार्य डॉ संध्या सक्सेना ने छात्राओं को जीवन में जीत और हार की आशा छोड़कर निष्ठायुक्त प्रयास करने की प्रेरणा दी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

” मिंगल ” 2023-24 के प्रभारी डॉ राजेन्द्र जोशी के अनुसार 100 मीटर दौड़ में रिद्धि पुगलिया प्रथम , चंचल भाटी द्वितीय और माधवी कुशवाहा तृतीय रही I तीन टांग दौड़ में चांदनी और ज्योति प्रथम ,खुशबु और भारती द्वितीय और ख़ुशी और ज्योति तृतीय रही I लम्बी कूद में चांदनी प्रथम , चंचल द्वितीय और पल्लवी तृतीय रही I रस्साकस्सी में प्रियांशी एंड समूह टीम विजेता और मेघा एंड समूह टीम उपविजेता रही I खेल प्रशिक्षक अरुण सक्सेना ने बताया कि सभी स्पर्धाओं के विजेताओं को अध्यक्ष विजयकुमार कोचर , सचिव सी ए माणक चंद कोचर और प्राचार्य डॉ संध्या सक्सेना द्वारा पुरस्कृत किया गया

—

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *