मंत्रालयिक कर्मचारी सम्मान समारोह में सम्मानित कर्मचारियों को पुरस्कार देने की मांग

बीकानेर में कल मनेगा 'सुशासन दिवस
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

सम्मान राशि 11000/- देने, रोड़वेज किराया में 100 प्रतिशत छूट एवं स्थानान्तरण एवं पदस्थापन इच्छित स्थान पर करने के प्रावधान करने की मांग

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 09 अप्रैल। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य द्वारा मदन दिलावर, शिक्षा मंत्री, श्रीमान कृष्ण कुणाल (आई.ए.एस.) शिक्षा सचिव, स्कूल शिक्षा एवं श्रीमान सीताराम जाट (आई.ए.एस.) निदेशक, माध्यमिक एवं प्रारम्भिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर को पत्र लिखकर पूरजोर मांग की है कि सम्मानित होने वाले कर्मचारियों को सम्मान समारोह में ही पुरस्कार राशि 11 हजार का चैक माननीय शिक्षा मंत्री महोदय के हाथों से देने की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करावें, यह व्यवस्था होने पर ही सम्मान समारोह आयोजित किया जावे।

pop ronak

प्रक्रियागत समय अधिक लगता है तो सम्मान समारोह स्थगित कर राशि की व्यवस्था होने के बाद संशोधित नई तिथि को कार्यक्रम आयोजित किया जावे ताकि माननीय शिक्षा मंत्री, विभाग तथा सम्मानित कार्मिकों का अपमान नहीं हो और कार्यक्रम की गरिमा पर आंच नहीं आवे साथ ही राज्य स्तरीय पुरस्कृत मंत्रालयिक कार्मिकों को रोडवेज में 100 प्रतिशत किराये की छूट एवं स्थानान्तरण/पदस्थापन इच्छित स्थान दिये जाने के प्रावधान के आदेश भी जारी किये जावे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *