मूंगफली खरीद में गड़बड़ी की शिकायतों को लेकर संभागीय आयुक्त ने ली बैठक

मूंगफली खरीद में गड़बड़ी की शिकायतों को लेकर संभागीय आयुक्त ने ली बैठक
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 29 अक्टूबर। जिले में समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद में गड़बड़ी की बढ़ती शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए, संभागीय आयुक्त  विश्राम मीणा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर और सभी उपखंड अधिकारियों (एसडीएम) के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक ली। संभागीय आयुक्त ने जिला कलेक्टर और सभी एसडीएम को स्पष्ट निर्देश दिए कि मूंगफली खरीद में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, और यह भी सुनिश्चित किया जाए कि यदि किसी सरकारी अधिकारी/कर्मचारी की संलिप्तता पाई जाती है, तो उसे भी बख्शा न जाए। उन्होंने मामले की तह तक जाकर गिरदावरी में गड़बड़ी करने वालों पर सख्त एक्शन लेने को कहा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मीणा ने आश्वस्त किया कि यदि कोई टोकन गलत तरीके से जारी हुआ है, तो उसे राजफैड के स्तर पर जयपुर में ही ब्लॉक कर दिया जाएगा। संभागीय आयुक्त के पूछने पर, श्रीडूंगरगढ़ एसडीएम ने बताया कि प्राप्त शिकायतों की जाँच में ज्यादातर शिकायतें सही पाई गई हैं और इसकी रिपोर्ट जिला कलेक्टर को भेजी जा रही है। उल्लेखनीय है कि जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने पहले ही सभी एसडीएम को ऑनलाइन जारी हुए सभी 70 हजार टोकन का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए हुए हैं। इस बैठक में जिला कलेक्टर, एडीएम प्रशासन श्री सुरेश कुमार यादव, एडीएम सिटी श्री रमेश देव सहित जिले के सभी एसडीएम उपस्थित रहे।

pop ronak
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *