गंगाशहर अस्पताल को कुर्सियां भेंट की

गंगाशहर अस्पताल को कुर्सियां भेंट की
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

गंगाशहर , 25 जनवरी। महावीर इंटरनेशनल गंगाशहर के  तत्वावधान में वीर टोडरमल,गौतम चोपड़ा परिवार ने अपने पिताजी स्व.रतन लाल जी व मातुश्री स्व.श्री मति मीना देवी चोपड़ा की स्मृति में राजकीय सेटेलाइट हॉस्पिटल गंगाशहर को तीन सीट वाली दो कुर्सी भेंट की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सेटेलाइट हॉस्पिटल इंचार्ज डॉ वी.के. गांधी ने कहा यहां मातृत्व दिवस के दिन आने वाली महिलाओं के लिए बैठने की बहुत दिक्कत होती हैं ,कुर्सीया मिलने से मरीजों को सुविधा होगी । चोपड़ा परिवार को इस कार्य हेतु बहुत बहुत आभार। भविष्य में भी हमे सहयोग मिलता रहेगा, ऐसी कामना करते है। महावीर इंटरनेशनल गंगाशहर का प्रेरणा देने का आभार व्यक्त किया।
गंगाशहर नागरिक परिषद के अध्यक्ष ने कहा हॉस्पिटल में दिया जाने वाला सहयोग सबसे बड़ा दान है. दिवंगत आत्माएं उतरोतर आध्यात्मिक विकास की ओर बढ़े और अपने परम लक्ष्य पर पहुंचे यही हम सभी की प्रार्थना है ।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इस कार्यक्रम में चोपड़ा परिवार का पूरा परिवार ,महावीर इंटरनेशनल गंगाशहर से वीर त्रिलोक चन्द बाफ़ना, वीर चन्द्रकुमार राखेचा, केंद्र सचिव वीर भरत गोलछा, वीर विनोद कुमार डागा, चिकत्सा प्रभारी वीर प्रकाश चन्द सेठिया, गंगाशहर नागरिक परिषद सदस्य सम्पत दुगड़, महेंद्र मोदी, अस्पताल से डॉ निमित्त सक्सेना व सभी अधिकारी सदस्य उपस्थित रहे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *