डॉ.कल्ला ने कई क्षेत्रों में किया जनसम्पर्क संतो से लिया आशीर्वाद

डॉ.कल्ला ने रामदेवरा जाने वाले श्रद्धाुलओं को दी शुभकामनाएं
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026


बीकानेर , 26 अक्टूबर ।
बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ.बुलाकी दास कल्ला ने आज कई मोहल्लों में जनसम्पर्क किया। इस दौरान लोगों ने डॉ.कल्ला का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। साथ ही चुनावों में समर्थन और वोट देने का भरोसा भी दिलाया। डॉ.कल्ला आज कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। जहां पर लोगों से मुलाकात की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

डॉ.बुलाकी दास कल्ला ने जनसम्पर्क के दौरान राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई। साथ ही अपने कार्यकाल में अब तक किए गए विकास कार्यों के नाम पर वोट मांगे। इस मौके पर डॉ.कल्ला ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वे सभी कौमों को साथ लेकर चलने वाले व्यक्ति है। उन्होंने कहा कि बीकानेर का विकास कराने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी है। आगे भी वो बीकानेर के विकास के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि वो आमजन के भरोसे पर खरा उतरेंगे। उनके हर सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े रहेंगे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

डॉ.कल्ला डूडी पेट्रोल पंप के समीप नवनिर्मित विश्वकर्मा सर्किल के अनवारण कार्यक्रम में पहुंचे। जहां पर उन्होंने संतों से आशीर्वाद लिया।

रामदेवरा जाने वाले श्रद्धाुलओं को दी शुभकामनाएं

डॉ.कल्ला आज गोकुल सर्किल पहुंचे। जहां से रामदेवरा के लिए बसों की रवानगी कराई। इस मौके पर जुगल किशोर ओझा (पुजारी बाबा) सहित गणमान्य लोगों से मुलाकात की। कल्ला ने सभी श्रद्धाुलओं को धार्मिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।

डॉ.कल्ला इसी क्रम में बंगला नगर के वार्ड 21 में पहुंचे। जहां पर लोगों से मुलाकात की जन सम्पर्क किया। डॉ.कल्ला ने गोपेश्वर बस्ती, सर्राफा बाजार तेलीवाड़ा, आचार्य चौक के सुरणा मोहल्ले में नवनिर्मित सुराणा पंचायत भवन सहित कई स्थानों पर पहुंचे और लोगों से जन सम्पर्क कर समर्थन मांगा।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *