डॉ. नरेश गोयल मीसो के अंतर्राष्ट्रीय निदेशक नियुक्त

डॉ. नरेश गोयल मीसो के अंतर्राष्ट्रीय निदेशक नियुक्त
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 18 अक्टूबर। महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन के अंतरराष्ट्रीय निदेशक (दिव्यांगता) पद पर बीकानेर के समाजसेवी एवं वरिष्ठ उद्यमी डॉ. नरेश गोयल को नियुक्त किया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस के अंतर्राष्ट्रीय महासचिव लोकेश कावडिया ने बताया की डॉ. नरेश गोयल की नियुक्ति संगठन के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व लोकसभा सदस्य वीर पुष्प जैन की सहमति से की गई है। डॉ. गोयल भारत में मीसो के उद्देश्य सेवा, संस्कार एवं स्वावलंबन पर काम करेंगे।

pop ronak

कावडिया ने बताया कि डॉ. गोयल की सामाजिक सेवाओं को मध्य नजर रखते हुए उन्हें यह दायित्व दिया गया है । डॉ. नरेश गोयल को निदेशक नियुक्त करने पर बीकानेर के अनेक सामाजिक संगठनों ने प्रसन्नता जाहिर की है। डॉ.नरेश गोयल इससे पूर्व महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष एवं अनेकों सामाजिक संस्थाओं से जुड़े रहे हैं।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *