डूंगर महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘उमंग’ का भव्य आयोजन

शहरी समस्या समाधान शिविर
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 12 दिसंबर। राजकीय डूंगर महाविद्यालय में शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम “उमंग” का आयोजन बड़े उत्साह और भव्यता के साथ किया गया। रामरंग मंच पर पूरे दिन चली रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने महाविद्यालय परिसर को उत्सव के माहौल में बदल दिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. विश्वनाथ मेघवाल (विधायक, खाजूवाला) और जेठानंद व्यास (विधायक, बीकानेर पश्चिम) के साथ-साथ बिहारी लाल बिश्नोई (प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा), भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, डॉ. राजेंद्र पुरोहित (प्राचार्य डूंगर महाविद्यालय), कुणाल (उपायुक्त BDA), भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह शेखावत, डॉ. विक्रम भादू और श्रवण गोदारा के आतिथ्य में हुआ।

pop ronak

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और संदेश
प्रस्तुतियाँ: विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, नाटक और लोक-संस्कृति से भरपूर कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान महाविद्यालय की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया गया।

नशा मुक्ति का संदेश: विधायक जेठानंद व्यास ने युवाओं को नशा मुक्ति का संकल्प लेने का संदेश दिया और कहा कि “युवा पीढ़ी ही भविष्य का आधार है, और नशा मुक्त समाज निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।”

शिक्षा और अनुशासन: विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन और लक्ष्य निर्धारण का महत्व बताते हुए कहा कि कॉलेज जीवन व्यक्तित्व निर्माण की नींव है और छात्रों को अवसरों का भरपूर उपयोग कर सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए।

राष्ट्र निर्माण: बिहारी लाल बिश्नोई ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि “युवाओं की ऊर्जा और कौशल राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़कर युवा समाज में नेतृत्व की भूमिका निभाएं।”

कार्यक्रम संयोजक राकेश गोदारा ने बताया कि महाविद्यालय परिसर में ऐसा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया गया है और विद्यार्थियों ने इसमें पूरे मनोयोग से भाग लिया। टीम सदस्य भागीरथ गोदारा ने सभी टीम सदस्यों की मेहनत की सराहना करते हुए ‘उमंग’ को यादगार बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

sjps
sesumo school

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *