राजस्थान विधानसभा में भी माइक बंद करने की गूंज

राजस्थान विधानसभा में भी माइक बंद करने की गूंज
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • विपक्ष की नारेबाजी- संविधान के हत्यारों का नाश हो
  • हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित

 

जयपुर , 3 जुलाई। राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत आज हंगामे से हुई। सदन की कार्रवाई शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने जमकर नारेबाजी की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि नए सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होती है। क्योंकि पिछला सत्र मार्च में खत्म हो गया था। अभिभाषण नहीं होना असंवैधानिक है। जूली ने विधानसभा अध्यक्ष पर उनका माइक बंद करने का भी आरोप लगाया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

हालांकि, संसदीय मंत्री जोगाराम पटेल ने नेता प्रतिपक्ष के राज्यपाल अभिभाषण को लेकर उठाए गए सवालों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि जूली नियमों की गलत व्याख्या कर रहे हैं। आज से शुरू हुआ सत्र नया नहीं है।

इससे पहले आज सदन की कार्रवाई शुरू होते ही बागीदौरा से उपचुनाव में जीते बीएपी विधायक जयकृष्ण पटेल को शपथ दिलाई गई। इसके बाद विधानसभा सदस्यों ने प्लास्टिक मुक्ति की शपथ ली।

विधानसभा में हाथरस की घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि भी दी गई। विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्रवाई कल तक के लिए स्थगित कर दी गई।

विपक्ष के सदस्यों के जोरदार नारेबाजी

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अध्यक्षीय व्यवस्था देते हुए कहा कि नियमों के तहत नई सरकार के गठन के बाद होने वाले पहले सत्र और साल के पहले सत्र में राज्यपाल का अभिभाषण होता हैं। यह इस साल का दूसरा सत्र है।
लेकिन विपक्ष अध्यक्ष की व्यवस्था से संतुष्ट नहीं हुआ। विपक्ष वैल में आकर लगातार नारेबाज़ी हैं कि संविधान के हत्यारों का नाश हो।

विधानसभा में प्लास्टिक मुक्ति की शपथ ली गई

विधानसभा में विधायकों ने आज प्लास्टिक मुक्ति का संकल्प लेते हुए शपथ ली। सीएम भजनलाल सहित सभी विधायकों ने शपथ ली।

मृतकों को विधानसभा में श्रद्धांजलि दी गई

यूपी के हाथरस में सत्संग हादसे में मारे गए 121 लोगों को राजस्थान विधानसभा में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

सदन में 12 दिवंगत नेताओं को भी श्रद्धांजलि दी गई। शोकाभिव्यकित् के बाद सदन 11:40 पर सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *