पर्यावरण प्रेमियों का 382वें दिन भी जारी रहा धरना, खेजड़ला रोही नोखा दईया में 747 दिन पूरे

पर्यावरण प्रेमियों का 382वें दिन भी जारी रहा धरना, खेजड़ला रोही नोखा दईया में 747 दिन पूरे
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 03 अगस्त । बीकानेर में पर्यावरण और खेजड़ी के संरक्षण की मांग को लेकर पर्यावरण प्रेमियों का अनिश्चितकालीन धरना 382वें दिन भी निरंतर जारी रहा। वहीं दूसरी ओर, खेजड़ला रोही नोखा दईया में चल रहे धरने ने आज 747 दिन पूरे कर लिए हैं। दोनों ही स्थानों पर पर्यावरण प्रेमी लंबे समय से राज्य के राज्य वृक्ष ‘खेजड़ी’ और प्राकृतिक वनस्पति को बचाने के लिए डटे हुए हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर धरने पर मौजूद पर्यावरण प्रेमी मिलन गहलोत ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि खेजड़ी एवं स्थानीय वनस्पति के अंधाधुंध विनाश को रोकना मूलतः सरकार की जिम्मेदारी है। हालांकि, यह कार्य थार मरुस्थल के जागरूक पर्यावरण प्रेमियों को करना पड़ रहा है, जबकि प्रशासन व सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।

pop ronak

गहलोत ने आगे कहा कि अब पर्यावरण के महत्व को शहरवासी भी भली-भांति समझने लगे हैं। हाल ही में बीकानेर वासियों ने 11,000 खेजड़ी के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की अनुकरणीय पहल की है। उन्होंने कहा कि यह मुहिम सरकार के लिए एक स्पष्ट चेतावनी है कि आम जनता प्रदूषित वातावरण और थार के मरुस्थलीकरण को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

धरने में प्रमुख प्रबुद्धजनों की रही उपस्थिति
सोमवार को आयोजित धरने में कई सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और पर्यावरण प्रेमियों ने हिस्सा लेकर अपना समर्थन व्यक्त किया।  इस अवसर पर रामगोपाल बिश्नोई, ओ.पी. खीचड़ (डायरेक्टर, पंचायत समिति बज्जू), शिवदान मेघवाल, परताराम चौधरी, प्रेमप्रकाश सारण, उदयचन्द पटीर पलाना, रामदेव मेघवाल, मिलन गहलोत, रामस्वरूप खीचड़, ताहिर खान, कपिल गौड़, सुगनाराम चौधरी, सत्यनारायण कुलड़िया, एजाज पठान, राधा किशन सुथार, मूलाराम लेघा, प्रेमरतन जोशी, हनुमान महिया, सरदार दरबारा सिंह, शरीफ समेजा, मेघराज रेगर, रामप्रताप वर्मा, महेन्द्र भादू, गोपीचन्द धायल, ओमप्रकाश खीचड़ कुचोर, हेतराम दिलोईया, भूरसिंह राठौड़, हंसराज खिलेरी, राजवीर मारू, रामदेव जाट, कोडाराम भादू (प्रदेश अध्यक्ष, प्राइवेट स्कूल शिक्षा), शैलेन्द्र यादव, प्रमोद भादू, जीसुखराम गोदारा, श्रवण कासनिया, दीवान सिंह यादव, जय किशन गहलोत तथा छत्तीसगढ़ से पधारे राकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

sjps
sesumo school