परिवार विवाह में गया, पीछे से हुई चोरी

परिवार विवाह में गया, पीछे से हुई चोरी
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • घर से नगदी के साथ सोना-चांदी ले गए चोर, पुलिस जांच में जुटी

बीकानेर , 25 नवम्बर। कोलायत से नोखा में एक विवाह समारोह में शामिल होने गए परिवार के घर में चोरी हो गई। चोरी की घटना के बाद से पुलिस पड़ताल में जुट गई है लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है। पिछले कुछ दिनों में कोलायत सहित अनेक गांवों में चोरी की घटनाएं बढ़ गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कोलायत के वार्ड नंबर 6 में भंवरलाल नाई ने पुलिस को बताया कि 21 नवंबर को वह किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए परिवार सहित नोखा गया था। 24 नवंबर को जब वह वापस आए तो घर के मुख्य गेट के ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो अंदर के कमरों के भी ताले टूटे हुए मिले। चोरों ने कमरों में लगाए हुए पांच-छह तालों को तोड़ दिया। स्टोर में रखे 75 हजार रुपए, तीन तोला सोने का मंगलसूत्र और अंगूठियां, करीब एक किलो चांदी के कड़ला, पायलें और अन्य सामान चोरी हो गए। संदूक के ताले तोड़ दिए और सारा सामान अस्त-व्यस्त कर दिया।

pop ronak

पीड़ित भंवरलाल ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने अपने दो लड़कों की सगाई की थी। शगुन के रूप में मिला चांदी का नारियल और उस पर मोली से बंधे रुपयों को भी नहीं छोड़ा। भंवरलाल के अनुसार उसने थाने में लिखित में रिपोर्ट दी है जिसके आधार पर पुलिस पड़ताल कर रही है।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *