श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ 

श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ 
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
बीकानेर , 25 नवम्बर।  श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज   सेे तीन दिवसीय खेलों का शुभारंभ हुआ। खेल प्रभारी  अनिल तंवर एवं डॉ. राजेश कस्वां ने बताया कि प्रथम दिवस वॉलीबाल, बैडमिन्टन एवं शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शिवराम सिंह झाझड़िया ने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, समय प्रबंधन, आत्मविश्वास, धैर्य एवं नेतृत्व जैसे गुणों  का सहज विकास होता है।
प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र चौधरी ने सभी विद्यार्थियों से खेल प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया और कहा कि खेल व्यक्तित्व विकास के श्रेष्ठ आयाम है। मीडिया सह प्रभारी  फरसा राम चौधरी ने बताया कि वॉलीबाल प्रतियोगिता में राॅयल बैटल टीम विजेता व विक्ट्री वेपर्स टीम उपविजेता रही। बैडमिन्टन प्रतियोगिता में राजेश मेघवाल विजेता व आदर्श छींपा उपविजेता रहे। शतरंज प्रतियोगिता में हिमांशु नागल  विजेता एवं केशव मदान उपविजेता रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *