मांगों को लेकर कल लूणकरणसर बंद कराएंगे किसान

मांगों को लेकर कल लूणकरणसर बंद कराएंगे किसान
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • कलेक्टर की समझाइश के बाद शांतिपूर्ण बंद का आश्वासन, एसडीएम ऑफिस में हुई वार्ता

लूनकरनसर , 14 फ़रवरी। इंदिरा गांधी नहर से किसानों को पूरा पानी नहीं मिलने के विरोध में शनिवार को लूणकरनसर बंद रहेगा। इस दौरान किसान उग्र आंदोलन कर सकते हैं। ऐसे में समझाइश के लिए जिला कलेक्टर नमृता वृष्णि लूणकरनसर पहुंची। आंदोलनकारी नेताओं ने कलेक्टर से बातचीत के बाद शांतिपूर्ण बंद रखने का आश्वासन दिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि और एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शुक्रवार को लूणकरणसर में सिंचाई पानी की मांग कर रहे किसानों के संयुक्त मोर्चे के प्रतिनिधियों से लूणकरणसर के एसडीएम कार्यालय में बातचीत की। वृष्णि ने राज्य सरकार की ओर से किसान हित में किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन इस मुद्दे पर पूर्णतया संवेदनशील है। मुख्य सचिव स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इसकी समीक्षा की जा रही है। इस दौरान जिला कलेक्टर ने किसानों की मांगों के बारे में जानकारी ली और कहा कि प्रत्येक वाजिब मांग को राज्य सरकार तक पहुंचाया गया है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

उन्होंने बताया कि किसानों के संयुक्त मोर्चे के प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास दिलाया है कि शनिवार को प्रस्तावित बंद पूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा। इस दौरान कानून-व्यवस्था का पालन किया जाएगा।
किसानों की मांगों को लेकर कलेक्टर ने कहा कि समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद की तारीख सरकार ने दस दिनों के लिए बढ़ा दी है। अब यह प्रक्रिया 28 फरवरी तक चलेगी, इससे वंचित किसानों को भी समर्थन मूल्य का लाभ मिल सकेगा। कलेक्टर ने बिजली आपूर्ति सुधार के निर्देश दिए हैं। संयुक्त मोर्चे में सभी दलों के सदस्यों एक मंच पर आ गए हैं।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *