चार साल तक करता रहा ब्लैकमेल, प्राइवेट फोटोज को किया वायरल

चार साल तक करता रहा ब्लैकमेल, प्राइवेट फोटोज को किया वायरल
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

जयपुर ,15 फ़रवरी। जयपुर में पड़ोसी युवक के एक महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। पिछले चार साल तक आरोपी उसको ब्लैकमेल कर देहशोषण करता रहा। सोशल मीडिया पर नए अकाउंट बनाकर प्राइवेट फोटोज को वायरल कर दिया। विद्याधर नगर थाने में पीड़िता ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (विद्याधर नगर) राकेश ख्यालिया कर रहे हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पुलिस ने बताया- विद्याधर नगर की रहने वाली 30 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। गांव में पड़ोसी होने के कारण आरोपी से उसकी बातचीत होती रहती थी। आरोप है कि साल-2021 में आरोपी पड़ोसी ने मिलने आने पर अकेला पाकर जबरन उसके साथ रेप किया। मोबाइल में उसके प्राइवेट फोटोज खींच लिए। फोटोज को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।

pop ronak

पिछले चार साल से आरोपी पड़ोसी ब्लैकमेल कर उसको देहशोषण करता रहा। सोशल मीडिया पर नए-नए अकाउंट बनाकर आरोपी ने उसके प्राइवेट फोटोज को वायरल कर दिया। इस बारे में पता चलने पर पीड़िता ने विद्याधर नगर थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने रेप और आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *