पिता ने 5 लाख में नाबालिग बेटी को बेचा, 50 साल के व्यक्ति से जबरन शादी करवायी ; मां ने 11 लोगों पर FIR दर्ज कराई

पिता ने 5 लाख में नाबालिग बेटी को बेचा
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 14 अगस्त। बीकानेर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक पिता ने अपनी 15 साल की नाबालिग बेटी का 5 लाख रुपए में सौदा कर दिया। उसने बेटी की मर्जी के बिना 50 साल के एक व्यक्ति से उसका जबरन निकाह करवा दिया।
शादी के बाद का दर्द और बेटी का भाग निकलना
निकाह के बाद जब 50 वर्षीय व्यक्ति नाबालिग से जोर-जबरदस्ती करने लगा, तो लड़की रो पड़ी। मौका पाकर वह वहाँ से भाग निकली और अपनी माँ के पास आ गई। यह मामला खाजूवाला थाना क्षेत्र का है।
नाबालिग की माँ ने अपने पति, बेटे और 50 साल के व्यक्ति सहित 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। माँ का आरोप है कि वह हमेशा से इस निकाह के खिलाफ थी, लेकिन पति और बेटे ने रुपयों के लालच में जबरन बेटी का निकाह करवा दिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पुलिस कार्रवाई जारी
थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार प्रजापत ने बताया कि माँ ने 12 अगस्त को इस संबंध में रिपोर्ट दी है। मामला दर्ज कर लिया गया है, और पीड़ित बच्ची के बयान लिए । फिलहाल मामले की जाँच जारी है।
तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा
नाबालिग की माँ ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उनकी 15 साल की बेटी का निकाह 50 साल के एक शख्स से करने का प्रस्ताव आया था, जिसके लिए उन्होंने साफ मना कर दिया था। यह बात उस शख्स को नागवार गुज़री। इसके बाद पति और बेटा इस निकाह के लिए माँ पर दबाव बनाने लगे। पति ने कहा कि उसकी बात हो गई है और वह बेटी का निकाह उसी शख्स से करेगा। 6 अगस्त को पति के साथ एक महिला और कुछ अन्य लोग आए। उन्होंने बेटी को धमकाया। इसके बाद पति, बेटा और वे लोग बेटी को जबरन अपने साथ ले गए। बेटी को तीन दिन तक (6 से 8 अगस्त तक) किसी अज्ञात स्थान पर एक घर में बंधक बनाकर रखा गया।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

जबरन निकाह और माँ को किया बंद
रिपोर्ट के अनुसार, 9 अगस्त को बेटी को नशीला पेय पिलाकर वापस घर लाया गया। इसके बाद रात करीब 11 बजे मौलवी और गाड़ियों में सवार अन्य लोग भी आए और निकाह की रस्में करने लगे। यह सब देखकर माँ और बेटी ने विरोध किया। इस पर पति और बेटे ने कहा कि 5 लाख में सौदा हुआ है, निकाह तो करवाना ही पड़ेगा। वहाँ मौजूद एक अन्य शख्स ने भी यही बात दोहराई। इसके बाद माँ को एक कमरे में जबरन बंद कर दिया गया। जबरन निकाह के बाद बेटी को गाड़ी में डालकर ले गए। बाद में, 50 साल का व्यक्ति बेटी के साथ जोर-जबरदस्ती करने लगा। इस पर मासूम रोने लगी और किसी भी हरकत के लिए साफ मना कर दिया। वह वहाँ से भागकर अपने घर आ गई।

नाबालिग की माँ ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और बाल विवाह प्रतिषेध (2006) की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस इस गंभीर मामले की गहनता से जाँच कर रही है।

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *