पेट्रोल पंप पर फायरिंग करके 5 बदमाशों ने लूंट को अंजाम दिया

बीकानेर में पेट्रोल ₹111.32 लीटर पहुंचा, 9 दिन में ₹5.12 की भारी बढ़ोतरी
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

 

सेल्समैन से मारपीट कर छीने रुपए, रंगदारी की कर रहे थे मांग

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

धौलपुर , 22 दिसम्बर। राजस्थान में सत्ता बदल गयी पर रंगदारी करने वालों पर कोई असर नहीं पड़ा है। आज दो बाइक पर सवार होकर आए 5 बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर हवाई फायरिंग करते हुए सेल्समैन से मारपीट की। बदमाश सेल्समैन से 21 हजार रुपए छीनकर ले गए। बदमाश एक महीने से पेट्रोल पंप संचालक से रंगदारी की मांग कर रहे थे। इससे पहले भी बदमाशों ने एक महीने में 3 बार पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ की। मामला धौलपुर जिले के सैंपऊ थाना क्षेत्र के करीमपुर पेट्रोल पंप का है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी हरभान सिंह ने बताया- फायरिंग करने वाले बदमाशों में से एक की पहचान कर ली गई है। जिसकी तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। फायरिंग की वारदात में शामिल एक बदमाश कल्याण ठाकुर पहले मनियां पुलिस की गोली लगने से घायल हो चुका था। जो हाल ही में जेल से रिहा हुआ है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने किया घटनास्थल का दौरा
घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश मीणा के साथ धौलपुर ग्रामीण सीओ बाबूलाल मीणा ने पेट्रोल पंप पर पहुंचकर घटना को लेकर जानकारी हासिल की। घटना की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने मौके पर पुलिसकर्मियों को बदमाशों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए हैं।

मुठभेड़ में घायल हो चुका है बदमाश कल्याण ठाकुर
पेट्रोल पंप पर हवाई फायरिंग करने का मुख्य आरोपी कल्याण ठाकुर हाल ही में जेल से रिहा हुआ है। बदमाश कल्याण ठाकुर की 19 जनवरी 2023 को मनियां थाना क्षेत्र के खेरली रपट पर पुलिस से मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में बदमाश कल्याण ठाकुर के पैर में गोली लगी थी। जिसका जेल में ही इलाज किया गया।

एक महीने में चौथी बार हमला
पीड़ित पेट्रोल पंप संचालक अभिषेक छाड़ी ने बताया- पिछले एक महीने से बदमाश पेट्रोल पंप पर रंगदारी मांगने को लेकर कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। जिसको लेकर पीड़ित पंप संचालक ने पुलिस को कई बार शिकायत भी की है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कल्याण के साथी बदमाश मौनी जाट को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

पीड़ित ने बताया- शुक्रवार दोपहर एक बजकर 48 मिनट पर बदमाश कल्याण ठाकुर अपने 4 साथियों के साथ पेट्रोल पंप पर आया और हवाई फायरिंग करते हुए तोड़फोड़ की। तोड़फोड़ करने के बाद आरोपी सेल्समैन जयपाल से मारपीट करते हुए पेट्रोल पंप से 21 हजार रुपए निकाल कर ले गया।

पेट्रोल पंप संचालक ने की आरोपियों की पहचान
पेट्रोल पंप पर हवाई फायरिंग करने आए बदमाशों की पहचान कर ली गई है। पेट्रोल पंप संचालक ने बताया- फायरिंग करने वाले बदमाशों में मुख्य आरोपी कल्याण ठाकुर के साथ अजीत, विष्णु, लालू और कल्ला शामिल हैं।

अप्रैल से रंगदारी मांग रहे बदमाश
पेट्रोल पंप संचालक अभिषेक छाड़ी ने बताया- अप्रैल महीने में बदमाश मौनी जाट ने पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ कर रंगदारी की मांग की थी। जिसको लेकर थाने में मामला दर्ज कराया गया। पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद मई महीने में पीड़ित के भाई रविंद्र छाड़ी से मौनी जाट का झगड़ा हुआ था। जिस झगड़े में पीड़ित के भाई को जेल जाना पड़ा।

जेल में पंप संचालक के भाई से की थी मारपीट
मौनी जाट से हुई मारपीट के बाद पेट्रोल पंप के संचालक के भाई रविंद्र छाड़ी को जेल भेजा गया था। जेल में बदमाश कल्याण ठाकुर और अजीत के साथ दूसरे बदमाशों ने उसके भाई की बेरहमी से पिटाई की थी। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाया गया था।

18 नवंबर से फिर से परेशान करने लगे बदमाश
पीड़ित पेट्रोल पंप संचालक अभिषेक छाड़ी ने बताया- भाई के जेल से छूटने के बाद कुछ महीने तक मामला शांत रहा। 18 नवंबर को एक बार फिर से बदमाश मौनी जाट और कल्याण ठाकुर ने उनके पंप पर पहुंचकर रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने पर आरोपियों ने पिछले एक महीने में तीन बार पेट्रोल पंप पर मारपीट की वारदात को अंजाम दिया। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बदमाश मौनी जाट को जेल भेज दिया। मौनी जाट के जेल भेजे जाने के बाद शुक्रवार दोपहर को बदमाश कल्याण ठाकुर ने अपने साथियों के साथ फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया है।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *