बीकानेर एयरपोर्ट से आज फ्लाइट रद्द

बीकानेर एयरपोर्ट से आज फ्लाइट रद्द
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • दिल्ली और जयपुर के लिए उड़ने वाली दोनों फ्लाइट्स इंडिगो ने रद्द कर दी

बीकानेर , 7 मई। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते इंडिगो ने बीकानेर से उड़ने वाली बुधवार की फ्लाइट्स रद्द कर दी है। न तो दिल्ली और जयपुर से कोई फ्लाइट यहां आएगी और न कोई फ्लाइट यहां से उड़ेगी। दरअसल, बुधवार को इंडिगो की फ्लाइट चलती है,जिसे कंपनी ने वर्तमान हालात को देखते हुए रद्द कर दिया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

एयरपोर्ट सूत्रों का कहना है- इस बारे में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि आगामी आदेश तक बीकानेर से दिल्ली और जयपुर के लिए कोई सवारी फ्लाइट नहीं उड़ेगी। बुधवार को इंडिगो ने अपनी फ्लाइट स्थगित की है और गुरुवार को भी ये रद्द हो सकती है। इस संबंध में आदेश अभी जारी होने हैं, जबकि बुधवार के आदेश हो चुके हैं।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

भारत-पाक तनाव के चलते लिया फैसला
दरअसल, बीकानेर एयरपोर्ट इंडियन एयरफोर्स की पट्‌टी पर ही बना हुआ है। सामान्य दिनों में इस हवाई पट्‌टी का उपयोग सिविल उड़ान के लिए हो सकता है लेकिन वर्तमान में भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते इसे रद्द कर दिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि जब तक दोनों देशों के बीच स्थिति सामान्य नहीं होगी। तब तक फ्लाइट्स का संचालन नहीं होगा। हालांकि इस बारे में कोई अधिकारिक बयान विमान पतन मुख्यालय की ओर से जारी नहीं किया गया है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *