पूर्व महापौर चौपड़ा के बेटे से 10 लाख की धोखाधड़ी

शेयर ट्रेडिंग और IPO के नाम पर 68.71 लाख की बड़ी साइबर ठगी
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • सीमेंट कंपनी का डिस्ट्रिब्यूटर बनाने के नाम पर रुपए ठगे

बीकानेर , 5 मई। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व महापौर नारायण चौपड़ा के बेटे के साथ कुछ लोगों ने सीमेंट कंपनी की डिस्ट्रिब्यूटरशिप देने के नाम पर धोखाधड़ी की है। मामला गंगाशहर थाने में तीन जनों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गंगाशहर पुलिस में दर्ज FIR के अनुसार नारायण चौपड़ा के बेटे भरत चौपड़ा ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि अरशद खान, विजेंद्र शर्मा और कृष्ण कांत त्रिपाठी ने उससे संपर्क करके सीमेंट कंपनी की डिस्ट्रिब्यूटरशिप देने का झांसा दिया। इस पेटे उससे एक लाख रुपए अपनी फर्म में ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद सीमेंट भेजने के नाम पर नौ लाख रुपए और ट्रांसफर करवा लिए। रुपए देने के बाद भी तीनों ने अब तक सीमेंट नहीं भेजी है।

pop ronak

भरत चौपड़ा का आरोप है कि तीनों ने मिलकर उसके साथ ठगी की है। तीनों के पास न तो सीमेंट कंपनी का कोई काम है और न वो डिस्ट्रिब्यूटरशिप दे रहे हैं। तीनों ने सुनियोजित तरीके से उसके साथ धोखाधड़ी की है। अब तीनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 व 406 के तहत मामला दर्ज करवाया गया है।जांच सहायक उपनिरीक्षक चरण सिंह को दी गयी है। गंगाशहर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन शुरू कर दी है। बीकानेर एसपी तेजस्वनी गौतम के समक्ष भी इस शिकायत को रखा गया है।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *