बीकानेर में 29 जून को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, आमजन को मिलेगी विशेषज्ञ सेवाएं

बीकानेर में 29 जून को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 27 जून। आमजन में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में जमीअत उलमा-ए-हिन्द शाखा बीकानेर द्वारा 29 जून 2025, रविवार को एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर मदरसा तालीमुल इस्लाम, मोहल्ला खड्गावतान, बीकानेर में सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक आयोजित होगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

महासचिव मौलाना मोहम्मद इरशाद क़ासमी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर जनसेवा और इंसानियत की खिदमत का एक अमली नमूना है, जो समाज के सभी वर्गों के लिए समर्पित है। शिविर में पी.बी.एम. हॉस्पिटल के वरिष्ठ मेडिसिन विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉ. वीर बहादुर सिंह का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। इस दौरान प्रतिभागियों की विभिन्न स्वास्थ्य जाँचें पूर्णतः निःशुल्क की जाएंगी, जिनमें शामिल हैं:

pop ronak

ब्लड प्रेशर (रक्तचाप) जांच , पल्स ऑक्सीमीटर द्वारा ऑक्सीजन स्तर व पल्स रेट जांच, ब्लड शुगर (फास्टिंग/रैंडम),HbA1c (तीन महीनों की शुगर नियंत्रण जांच),Lipid Profile (कोलेस्ट्रॉल व हृदय संबंधी जोखिम जांच),Thyroid Profile (TSH, T3, T4), BMI (शरीर का वजन व ऊंचाई अनुपात) .

क़ासमी ने बताया कि सटीक जांच के लिए प्रतिभागियों से खाली पेट आने का अनुरोध किया गया है। यह शिविर बीकानेरवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जहां वे अनुभवी चिकित्सकों से निःशुल्क परामर्श व जांच का लाभ उठा सकेंगे। आयोजकों का मानना है कि इस तरह के प्रयासों से समाज में स्वास्थ्य के प्रति सजगता और जागरूकता बढ़ेगी।

 

 

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *