अपना घर आश्रम’ में लगेगी राजस्थान की पहली हेल्थ एटीएम मशीन

अपना घर आश्रम’ में लगेगी राजस्थान की पहली हेल्थ एटीएम मशीन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • इनरव्हील क्लब बीकानेर ने किया संवाददाता सम्मेलन

बीकानेर, 27 जून। रोटरी क्लब, सादुलगंज बीकानेर में आज इनरव्हील क्लब बीकानेर द्वारा एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कोलकाता से पधारीं एसोसिएशन प्रेसिडेंट ज्याति महिपाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए इनरव्हील क्लब के वैश्विक स्वरूप, उद्देश्यों और सामाजिक सरोकारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इनरव्हील एक अंतरराष्ट्रीय महिला स्वयंसेवी संस्था है जिसकी इंटरनेशनल प्रेसिडेंट मोरलैंड हैं जो ऑस्ट्रेलिया से हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

ज्याति महिपाल ने कहा कि इनरव्हील क्लब का मूल उद्देश्य महिलाओं, बालिकाओं और बुजुर्गों के लिए सेवा कार्य करना है। यह संस्था महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण और सामाजिक जागरूकता जैसे क्षेत्रों में काम करती है। 1924 में इंग्लैंड में स्थापित यह संस्था आज 100 से अधिक देशों में कार्यरत है।

pop ronak

डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन श्रीमती बिंदु गुप्ता ने बताया कि इनरव्हील क्लब का डिस्ट्रिक्ट 305 राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश में फैला हुआ है, जिसमें 61 क्लब सक्रिय रूप से समाज सेवा कर रहे हैं।

कॉन्फ्रेंस चेयरपर्सन डॉ. सविता सिंघल ने बीकानेर क्लब की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि क्लब सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रशिक्षण कार्यशालाओं, रक्तदान-नेत्रदान जागरूकता, स्कूल यूनिफॉर्म वितरण, स्टेशन पर बेंच, वाटर कूलर स्थापना जैसे कई प्रकल्प संचालित करता रहा है। बीकानेर क्लब स्थानीय जरूरतों के अनुसार जनसेवा कार्यों को दिशा देने का कार्य करता है।

कॉन्फ्रेंस सचिव श्रीमती द्रौपदी सुराणा ने बताया कि क्लब जल्द ही अपना घर आश्रम, रानी बाजार में हेल्थ एटीएम मशीन स्थापित करने जा रहा है। यह मशीन 130 से अधिक जांचें करने में सक्षम है और त्वरित रिपोर्ट प्रदान करती है। यह राजस्थान में पहली हेल्थ एटीएम मशीन होगी, जिसे विलवुड केमिकल लिमिटेड, कोलकाता के सहयोग और इनरव्हील क्लब की प्रेरणा से स्थापित किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि क्लब की स्थापना को 36 वर्ष पूरे हो चुके हैं और यह बीकानेर की सामाजिक सेवा में अग्रणी रहा है। क्लब की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती बिंदु गुप्ता कल 28 जून 2025 को डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन के रूप में शपथ लेंगी।

इस अवसर पर श्रीमती नयनतारा छलानी, नीलम कल्याणी, नीरु डोगरा, वर्षा शाह, नीता नेहलानी सहित कई सदस्याएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में क्लब अध्यक्ष कल्पना कोचर ने सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त किया और क्लब के भावी प्रकल्पों में सहयोग की अपेक्षा जताई। यह संवाददाता सम्मेलन नारी शक्ति, सेवा और समाज जागरूकता की दिशा में इनरव्हील क्लब बीकानेर की प्रतिबद्धता का प्रमाण बना।

 

 

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *