सड़क दुर्घटना में गंगाशहर के युवक व उसकी दोस्त की दर्दनाक मौत

सड़क दुर्घटना में गंगाशहर के युवक व उसकी दोस्त की दर्दनाक मौत
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • रात को इवेंट करके वापस लौट रहे थे, कार पलटने से गई दोनों की जान

बीकानेर , 27 अक्टूबर।  गंगाशहर से नोखा की ओर जाने वाले मार्ग पर रविवार सुबह सड़क हादसे में एक युवक और युवती की दर्दनाक मौत हाे गई। दोनों एक रिसोर्ट में इवेंट करके वापस लौट रहे थे, रास्ते में कार पलट गई। युवक गंगाशहर क्षेत्र का रहने वाला था, जबकि युवती बादलां गांव की रहने वाली है। यह खबर सुनकर गंगाशहर व बादलां में शोक से सन्नाटा छा गया। खबर सुनकर आस-पास की दुकाने बंद कर दी गयी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
मुनीत बोथरा पुत्र महेन्द्र बोथरा पौत्र जयचंदलाल निवासी बोथरा चौक सेकण्ड, साकेत बिल्डिंग के सामने

गंगाशहर का 27 साल का मुनीत बोथरा पुत्र महेन्द्र बोथरा पौत्र जयचंदलाल निवासी बोथरा चौक सेकण्ड, साकेत बिल्डिंग के सामने और बादलां गांव की लवीना बदनानी पुत्री दिलीप बदनानी एक इवेंट कंपनी चला रहे थे। दोनों हम उम्र थे। ये दोनों नोखा रोड पर स्थित एक रिसोर्ट पर इवेंट करने के बाद सुबह करीब छह बजे वहां से निकले थे। करीब सवा छह बजे ये कार में नोखा रोड से गंगाशहर की तरफ आ रहे थे। इस बीच इनकी कार पलटते हुए झाड़ियों में जा गिरी। यह दुर्घटना भीनासर गौशाला की सीमा प्रारम्भ होती है वह घटित हुयी लग रही है। कार ने चार-पांच पालते खाये हैं। उनके कपडे , सामान सब बिखरा हुआ मिला। राहगीरों ने कार पलटने पर पुलिस को कॉल किया।

pop ronak

गंगाशहर पुलिस से एएसआई लाभूराम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। दोनों की मौत हो गई। दोनों के शव मोर्चरी में रखवाए गए हैं। शिनाख्त होने के बाद दोनों के परिजनों को कॉल किया गया।

कार कैसे पलटी? इस बारे में अब स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। किसी पशु के सामने आने के कारण हादसा हुआ है या फिर किसी वाहन की चपेट में आने से हादसा हुआ है? इसकी पड़ताल की जा रही है। दोनों मृतक अविवाहित थे। सूत्रों के अनुसार दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले थे। लड़के के माता पिता दुबई घूमने गए हुए हैं उनको सूचित कर दिया गया है। लवीना बदनानी के पिता इलेक्टॉनिक्स के सामान की दुकान चलते हैं।

दोनों हैरिअर कर में थे। जिसका नंबर RJ 07 CE 6496 था। दोनों के परिजन मोर्चरी पहुंच गए हैं। जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। फ़िलहाल दोनों के शव मोर्चरी में रखवाए गए है।

 

एयर बैग खुला, पर जान नहीं बची
कार का एयरबैग खुल गया था लेकिन इसके बाद भी दोनों की जान नहीं बच पाई। दोनों एयरबैग खुलने के बाद दरअसल, कार सीधी नहीं थी। पलटने के कारण दोनों कार के अन्य हिस्सों से टकराये, जिससे उनकी मौत हो गई। दोनों के सामान भी सड़क पर बिखरे हुए मिले हैं।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *