चोरों का चारागाह बना बीकानेर हर रात हो रही है चोरी

महिलाओं के बैग से 1 करोड़ के जेवर और 8 लाख नकदी पार
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • नयाशहर के बाद अब कोटगेट थाना क्षेत्र में चोरों ने उड़ाए लाखों रुपए के गहने

बीकानेर , 27 अक्टूबर। बीकानेर लगता है चोरों के लिए चारागाह बन गया है। कई दिनों से लगातार चोरियों का क्रम बना हुआ है। पुलिस में रिपोर्ट भी मश्कत के साथ दर्ज होती है और दर्ज होने के बाद भी पुलिस भी भगवान भरोसे ही रहती है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आज भी चौखूंटी एरिया में एक घर से अज्ञात युवक चोरी करके फरार हो गए। चोरी में सोने-चांदी के जेवरात के साथ ही नगदी भी थी। कोटगेट पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। शहरी क्षेत्र में अब औसतन रोज एक-दो चोरी की घटनाएं हो रही है। वहीं बाइक चोरी की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

चौखूंटी रेलवे फाटक के पास ही रहने वाली सुनंदा शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसके घर में घुसे युवकों ने पचास हजार रुपए नगद और सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। जेवरात में चार तौले का सोने का सेट, चार अंगुठियां, एक तौले की चेन, चार चांदी की पायल और 16 बिच्छुड़ी और दस चांदी के सिक्के चोरी हो गए। घटना 23 अक्टूबर की है लेकिन कोटगेट पुलिस ने बी एन एस की धारा 331 (4 ) व 305 (1 ) के तहत एफआईआर अब दर्ज की है। जांच हेड कॉस्टेबल मांगीलाल को सौंपी गयी है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कुछ घरों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, ऐसे में चोरों की पहचान की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने किसी को हिरासत में नहीं लिया है। शहरी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। खासकर कोटगेट, नयाशहर और सदर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं हो रही है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *