बीकानेर में बेकाबू फॉर्च्यूनर कई फीट उछलकर पलटी, दो युवकों की दर्दनाक मौत,एक घायल

दो युवकों की दर्दनाक मौत,एक घायल
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025
  • गाय को कुचलने के बाद स्कूटी व पोल से टकराई तेज रफ्तार कार, शीशा तोड़कर बाहर गिरे युवक, एक गंभीर घायल

बीकानेर, 4 जुलाई । जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में शुक्रवार देर रात एक बजे एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. यहाँ उदासर फांटा के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित फॉर्च्यूनर कार सड़क पर कई फीट हवा में उछलते हुए पलट गई. इस भीषण दुर्घटना में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और अंदर बैठे युवक शीशे तोड़ते हुए सड़क पर दूर जा गिरे.

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गाय को बचाने के चक्कर में बिगड़ा संतुलन
जयनारायण व्यास कॉलोनी थानाधिकारी (SHO) विक्रम सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में हादसे की मुख्य वजह कार की अत्यधिक गति (ओवरस्पीड) और अचानक ब्रेक लगाना मानी जा रही है. आशंका जताई जा रही है कि देर रात तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार के सामने अचानक एक गाय आ गई थी. गाय को बचाने के प्रयास में चालक ने बेहद तेज गति में ही अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे भारी-भरकम कार का संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया. रफ्तार इतनी तेज थी कि ब्रेक लगते ही कार अनियंत्रित होकर हवा में कई फीट ऊपर उछली और पलटते हुए आगे बढ़ गई.

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

गाय को कुचला, स्कूटी व पोल से टकराई
बेकाबू हो चुकी कार ने सड़क पर मौजूद गाय को बेरहमी से कुचल दिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई. इसके बाद कार ने सड़क किनारे खड़े एक बिजली के पोल और वहां से गुजर रही एक स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फॉर्च्यूनर के एयरबैग खुलने के बावजूद, कार के पलटने के प्रचंड वेग के कारण कांच टूट गए और अंदर बैठे दोनों युवक गाड़ी को चीरते हुए बाहर जा गिरे.

पहचान पत्र से हुई शिनाख्त, एक घायल अस्पताल में भर्ती
SHO विक्रम सिंह के अनुसार, मृतकों की पहचान कार से मिले दस्तावेजों और पहचान पत्रों के आधार पर की गई है. मृतकों में मानवेंद्र सिंह (32) पुत्र दीप सिंह, निवासी पूगल (बीकानेर) और पुनीत चौधरी (23), निवासी इंदिरा कॉलोनी (बीकानेर) शामिल हैं. वहीं, फॉर्च्यूनर की टक्कर से घायल हुए स्कूटी सवार युवक की पहचान भूपेन (19) पुत्र जगदीश राजपूत, निवासी उदासर के रूप में हुई है. भूपेन को शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसे तुरंत पीबीएम अस्पताल के ट्रौमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज जारी है.

स्थानीय लोगों ने की मदद
सूचना मिलते ही पुलिस व एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर क्षतिग्रस्त बिजली पोल को हटवाया और विद्युत आपूर्ति बहाल करवाई। मौके पर खिदमतगार खादिम सोसायटी एवं असहाय सेवा संस्थान के पदाधिकारी भी पहुंचे और राहत कार्य में सहयोग किया। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण कार की तेज रफ्तार माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

देर रात हादसा होने से जनहानि कम
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया देर रात सड़क पर लोगों की आवाजाही कम थी,जिस कारण से बड़ी जनहानि टल गई। अन्यथा जिस रफ्तार से एसयूवी कार सड़क पर दौड़ती नजर आई उससे इससे भी बड़ी जनहानि होने सकती थी।​ फिलहाल पुलिस ने एसयूवी में सवार दोनों युवकों के शव मोर्चरी में रखवाए हैं और और मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दी है।

घटना की सूचना मिलने के बाद जेएनवीसी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया. पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों और गाड़ी की सटीक रफ्तार का पता लगाने के लिए उदासर फांटा के आसपास लगे विभिन्न सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *