भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बीकानेर आगमन पर भव्य स्वागत

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बीकानेर आगमन पर भव्य स्वागत
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी और प्रदेश मंत्री अपूर्वा सिंह का भी हुआ आत्मीय स्वागत

बीकानेर, 25 मई। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के प्रथम बार बीकानेर आगमन पर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व स्वागत किया गया। शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ एवं देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया के संयुक्त नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी जयघोष, पारंपरिक साफा और पुष्पमालाओं के साथ उनका आत्मीय अभिनंदन किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

वरिष्ठ नेताओं का बीकानेर आगमन
प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ भाजपा के प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी एवं प्रदेश मंत्री अपूर्वा सिंह भी बीकानेर पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर उतरते ही पूरी टीम का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा स्टेशन परिसर ‘भारत माता की जय’ और संगठनात्मक नारों से गुंजायमान हो उठा। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने सभी कार्यकर्ताओं का हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया और संक्षिप्त वार्ता में संगठन की मजबूती तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की।

pop ronak

स्वागत समारोह में उमड़े प्रमुख पदाधिकारी
भाजपा मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि इस भव्य स्वागत कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इनमें प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक बिहारी लाल बिश्नोई, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, संभाग प्रभारी ओम सारस्वत, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, विजय आचार्य, चंपालाल गैदर, राजेंद्र पंवार, एडवोकेट कौशल शर्मा, श्याम सिंह हाडला, दिलीप सिंह राजपुरोहित, दीपक पारीक, मोतीलाल हर्ष, सोहन प्रजापत, भूपेंद्र शर्मा, झमकू देवी, किशन चौधरी, सुनीता हटीला, गोपाल अग्रवाल, मंजूषा भास्कर, रामकुमार व्यास, दुष्यंत तंवर, महेंद्र ढाका, देवरूप सिंह, शिखर चंद डागा, हरीश भोजक, चंद्रमोहन जोशी, राजाराम सिंगड, पवन स्वामी और अशोक मारु सहित देहात व शहर के अनेक प्रमुख पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं अग्रिम मोर्चों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।