जैनाचार्य श्रीपूज्य श्री जिनचंद्र सूरि जी के सानिध्य में कुशलायतन में गुरु पूर्णिमा महोत्सव

जैनाचार्य श्रीपूज्य श्री जिनचंद्र सूरि जी के सानिध्य में कुशलायतन में गुरु पूर्णिमा महोत्सव
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 20 जुलाई। गुरु पूर्णिमा पर गुरु सानिध्य, ध्यान, आशीर्वाद और उपकारों के प्रति कृतज्ञता के भाव श्रृद्धा समर्पण करने हजारों किलोमीटर दूर देश भर से गुरु भक्तों का आगमन हो रहा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जैनाचार्य श्रीपूज्य श्री जिनचंद्र सूरि जी महाराज साहब के पावन सानिध्य एवं यतिवर्य श्री अमृत सुंदर जी, सुमति सुंदर जी , आर्या समकित प्रभा जी, मुक्ति प्रभा जी की निश्रा में कुशलायतन,नाल में भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव 21 जुलाई को प्रात: 9 बजे से प्रारंभ होगा। अध्यात्म प्रेरक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति होगी। गुरुदेव के अंगुष्ठ पूजन का लाभ सभी भक्त प्राप्त कर धन्य होंगे। सद् गुरु का सद् उपदेश प्राप्त कर अपने जीवन को सही दिशा में लगाने साधक और भी प्रयत्नशील बनेंगे।

pop ronak

गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर 20 जुलाई को संध्या 7 बजे से भव्य भक्ति संध्या का आयोजन है जिसमें परम गुरु भक्त सिद्धार्थ डागा पिंटू एवं उनकी टीम भावपूर्ण भजनों की रसपूर्ण संगीतमय प्रस्तुतियों से सरोबार करेंगे।

बड़ा उपासरा खरतर गच्छ श्रीसंघ के श्री सुरेन्द्र डागा एवं विपिन जी मुसरफ ने नगर के सभी संघजनो से महोत्सव में सम्मिलित होने का अनुरोध किया है।

21 जुलाई संध्या से 10 दिवसीय सत्य साधना ध्यान शिविर प्रारंभ होगा । जिसमें भी अनेकों साधक साधिका दस दिन पूर्ण मौन एवं सदाचारो का पालन करते हुए गुरुदेव श्री के मार्गदर्शन में साधना में निमग्न होंगे।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *