बीकानेर में नेत्रहीन विद्यार्थियों की शिक्षा में सहायक: रोटरी क्लब और मूंधड़ा ट्रस्ट का सहयोग

बीकानेर में नेत्रहीन विद्यार्थियों की शिक्षा में सहायक: रोटरी क्लब और मूंधड़ा ट्रस्ट का सहयोग
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
मुख्यमंत्री का स्वागत देशनोक आने पर

बीकानेर, 4 अगस्त। बीकानेर में राजकीय नेत्रहीन छात्रावासित उच्च माध्यमिक विद्यालय के दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की शिक्षा में आ रही एक बड़ी बाधा अब दूर हो गई है। श्री जगमोहन दास मूंधड़ा जनकल्याण ट्रस्ट के आर्थिक सहयोग से, रोटरी क्लब, बीकानेर ने विद्यार्थियों को अध्ययन में सहायता प्रदान करने के लिए तीस रिकॉर्डिंग सुविधा वाले MP3 प्लेयर भेंट किए हैं। इस अवसर पर विद्यार्थियों को अल्पाहार भी करवाया गया।                                                   शिक्षा में MP3 प्लेयर्स का महत्व
विद्यालय के प्रधानाचार्य अल्ताफ अहमद ने बताया कि वर्तमान में विद्यालय का नामांकन 83 छात्र है। उन्होंने MP3 प्लेयर की उपयोगिता समझाते हुए कहा कि ब्रेल पुस्तकों के बार-बार उपयोग से उनके ब्रेल डॉट्स खराब हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में, इन नए MP3 प्लेयर्स की मदद से विषय अध्यापक अपने पाठ्यक्रम को ऑडियो फॉर्मेट में रिकॉर्ड कर सकेंगे, जिससे दृष्टिबाधित विद्यार्थी अपना कोर्स आसानी से याद कर पाएंगे और उनकी पढ़ाई बेहतर हो सकेगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सहयोग के हाथ
रोटरी क्लब, बीकानेर के अध्यक्ष रोटेरियन दीनदयाल व्यास और प्रकल्प संयोजक रोटेरियन द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने जानकारी दी कि श्री जगमोहन दास मूंधड़ा ट्रस्ट ने इस कल्याणकारी योजना में आर्थिक सहयोग प्रदान किया। इसमें भामाशाह हरिमोहन मूंधड़ा और शशिमोहन मूंधड़ा का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर भामाशाह शशिमोहन मूंधड़ा, दीनदयाल व्यास, द्वारकाप्रसाद पचीसिया, श्यामसुन्दर सोनी, तरुण मोहता, मुकेश कुलरिया, घनश्याम कोठारी, संजय छिपा, प्रवीण गुप्ता, प्रदीप लाट, विकास केली, मुकेश बजाज, किशोर सिंह राजपुरोहित, सुनील सारडा, बाबूलाल सांखला, अनंतवीर जैन, भंवरलाल चांडक सहित शाला परिवार के आनन्द पारीक, नवाब अली, रणविजय सिंह, राजदीप यादव और शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

pop ronak

यह उल्लेखनीय है कि बीकानेर में रोटरी परिवार शिक्षा के क्षेत्र में और सामाजिक सरोकार के प्रकल्पों में हमेशा अग्रणी रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *