मधुमक्खी भगाने के चक्कर में सुलग उठा आशियाना, कबाड़ में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

मधुमक्खी भगाने के चक्कर में सुलग उठा आशियाना
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

बीकानेर, 09 मई। बीकानेर के व्यस्ततम कोटगेट थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़ी लापरवाही के कारण भीषण आग लग गई। त्यागी वाटिका के पास स्थित एक मकान में मधुमक्खियों का छत्ता हटाने के प्रयास में लगी यह आग देखते ही देखते पूरे हिस्से में फैल गई। गनीमत रही कि समय रहते सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियों ने मोर्चा संभाला, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

धुएं की चिंगारी बनी तबाही का कारण
जानकारी के अनुसार, यह मकान संदीप भार्गव का है। घर के एक हिस्से में काफी समय से कबाड़ और पुराना सामान रखा हुआ था, जहाँ मधुमक्खियों ने अपना डेरा जमा लिया था। शनिवार सुबह परिवार के लोगों ने इस छत्ते को हटाने की योजना बनाई। मक्खियों को भगाने के लिए जैसे ही आग जलाकर धुआं करने की कोशिश की गई, उसकी एक चिंगारी सूखे कबाड़ पर जा गिरी।

pop ronak

देखते ही देखते आग का गोला बना मकान
सूखे कचरे और कबाड़ ने तुरंत आग पकड़ ली और कुछ ही मिनटों में लपटें ऊंची उठने लगीं। धुएं का गुबार इतना घना था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। घर के सदस्य जान बचाकर तुरंत बाहर की ओर भागे। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर पूर्णतः काबू पाया।

पुलिस और अग्निशमन विभाग की कार्रवाई
कोटगेट थाने के एएसआई विजय कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण मधुमक्खी का छत्ता हटाने के लिए किया गया धुआं ही सामने आया है। पुलिस और अग्निशमन विभाग इस मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं। हालांकि आग से घर के सामान को काफी नुकसान पहुंचा है, लेकिन समय रहते आग बुझ जाने से पड़ोस के मकान इसकी चपेट में आने से बच गए।