“वोट चोर गद्दी छोड़” रैली के लिए बीकानेर से सैकड़ों कांग्रेसजन दिल्ली रवाना

"वोट चोर गद्दी छोड़" रैली के लिए बीकानेर से सैकड़ों कांग्रेसजन दिल्ली रवाना
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 13 दिसंबर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के निर्देश पर आयोजित होने वाली “वोट चोर गद्दी छोड़” रैली में शामिल होने के लिए बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। कांग्रेसजन सुबह ट्रेन और छोटी गाड़ियों से दिल्ली के लिए रवाना हुए, जबकि 500 से अधिक कार्यकर्ताओं का एक बड़ा जत्था रात की ट्रेन से दिल्ली रवाना होगा। सोशल मीडिया प्रभारी अकरम अली ने बताया कि सुबह रवाना हुए कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के लिए जिला अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल और पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल सड़क मार्ग से, जबकि पूर्व विधानसभा प्रत्याशी यशपाल गहलोत अपने सैकड़ों साथियों के साथ ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए।
ट्रेन से रवाना हुए प्रमुख नेता
दिल्ली के लिए रवाना हुए कांग्रेसजनों में कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हैं। ट्रेन नंबर 22471 से पूर्व जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत, प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हजारीमल देवड़ा, टीकूराम मेघवंशी, रामनाथ आचार्य, महासचिव राहुल जादूसंगत, मनोज किराडू, नितिन वत्सस, महिलाध्यक्ष शशिकला राठौड़, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष सुशीला शिवर, ब्रिजेन्द्र सिंह शेखावत, मंडल अध्यक्ष प्रदीप जाडीवाल, शिवरी चौधरी, राज भटनागर, मुमताज शेख, पीसीसी सदस्य सुषमा बारूपाल, रवि गहलोत, मो. असलम, और कांता कंवर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे। इसके अतिरिक्त, भीखाराम मेघवाल और मंडल अध्यक्ष बाबूलाल मेघवाल कार्यकर्ताओं को लेकर रात्रि को रवाना होंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *