ढाबा चलाने वाले भाइयों पर इनकम टैक्स की रेड, 2 करोड़ की कैश के साथ मिली अरबों की प्रॉपर्टी

ढाबा चलाने वाले भाइयों पर इनकम टैक्स की रेड
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

जयपुर , 16 अप्रैल। जयपुर हाईवे पर ढाबा चलाने वाले मालिक के पास जयपुर में करीब 2 करोड़ रुपए कैश मिला है। इसके अलावा अरबों रुपयों की संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं। इनकम टैक्स की टीम शनिवार दोपहर से लगातार सर्च कर रही है और देर रात तक सर्च में इस बारे में यह जानकारी मिली है। हालांकि इनकम टैक्स ने अभी इस मामले में ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है। जयपुर के अलावा आसपास के शहरों में भी इनकम टैक्स का सर्च जारी है और जयपुर राजस्थान के अलावा हरियाणा में भी आयकर विभाग की टीम अपना काम कर रही है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

हाइवे किंग के ढाबे में बरामद हुई करोड़ों की संपत्ति

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

दरअसल यह सब कुछ राजस्थान के कई शहरों में ढाबे चलाने वाले ग्रुप के हो रहा है। जयपुर में और अन्य कई शहरों में हाईवे पर होटल हाईवे किंग के नाम से ढाबे चलाने वाले यादव बंधुओं पर यह कार्रवाई की गई है । जयपुर के अजमेर रोड, सीकर रोड , शाहपुरा , बगरू में सर्च चल रही है। जानकारी मिली है कि जयपुर की सबसे महंगी जगह यानी की सी स्कीम और सिविल लाइंस में यादव बंधुओं ने करोड़ों रुपयों का बंगला बनाया है। इसमें बहुत मोटा पैसा इंटीरियर पर भी खर्च किया गया है। यह भी सामने आया है कि ब्लैक मनी से कई शोरूम खरीदे गए हैं और हाईवे पर प्राइम लोकेशन पर जमीने ली गई है। कई जमीने तो स्टाफ के नाम से भी लेना सामने आया है।

इनकम टैक्स के 40 अफसर लगे है काली कमाई पता करने में

ढाबे और होटल के अलावा अन्य शहरों में शोरूम के कारोबार में भी पार्टनरशिप की गई है। हरियाणा में यादव बंधुओं ने ढाबे और होटलों पर मोटा पैसा खर्च किया है। फिलहाल इनकम टैक्स की टीम जिसमें 40 अफसर और स्टाफ है ये लोग पूरी काली कमाई का गणित लगा रहे हैं । जयपुर और आसपास के शहरों में करीब 10 से ज्यादा होटल और ढाबे हैं , जो हाईवे किंग के नाम से चल रहे हैं ।इनमें सैकड़ों लोगों का स्टाफ काम कर रहा है

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *