भारतीय सेना का बुग्याल फाचू कांडी (8936 फीट) तक ट्रैकिंग अभियान

भारतीय सेना का बुग्याल फाचू कांडी (8936 फीट) तक ट्रैकिंग अभियान
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

जयपुर , 18 मई। सप्त शक्ति कमांड के डॉट ऑन टारगेट डिवीजन की चौदह सदस्यीय टीम ने चुनौतीपूर्ण बुग्याल फाचू कांडी (8936 फीट) ट्रैकिंग अभियान प्रारम्भ किया । इस अभियान को 18 मई 2024 को हिसार छावनी में डॉट ऑन टारगेट डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल अमित तलवार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बारह दिनों तक चलने वाला यह कठिन ट्रैकिंग अभियान उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री घाटी में किया जाएगा। फाचू कांडी पास में मुख्य 3 ट्रैक, जिसमें फुलारा रिज ट्रैक, सरू ताल ट्रैक और फाचू कंडी पास शामिल है। यह अभियान उत्तरकाशी के मोरी से शुरू होकर 156 किमी की दूरी तय करके फाचू कांडी शिखर पर समाप्त होगा।

pop ronak

इस टीम में दो कमीशंड अधिकारी, दो जूनियर कमीशंड अधिकारी और दस अन्य रैंक शामिल हैं जिसका नेतृत्व कैप्टन श्रित मिश्रा कर रहे है। पर्वतारोहण एक साहसिक गतिविधि के रूप में भारतीय सेना द्वारा नियमित रूप से किया जाता है। यह हमारे सैनिकों में वीरता, भाईचारा और लचीलापन पैदा करता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *